Select Date:

बादल और बहती हवाओं के बीच उमरान को मौका, शुभमन गिल का होगा डेब्यू?

Updated on 20-11-2022 04:11 PM
माउंट मॉनगनुई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज अब दो मैचों की रह गई है। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे मुकाबले की जगह जरूर बदली है, लेकिन हालात पहले की ही तरह हैं। मतलब दूसरे मुकाबले के भी बारिश में धुलने के पूरे आसार हैं क्योंकि मौसम पूर्वानुमान में रविवार को बारिश की आशंका जताई गई है। अगर मौसम पूर्वानुमान गलत निकलता है और मैच खेला जाता है तो यहां काफी चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। इस मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 199 रन है।

मौसम के मुताबिक प्लेइंग XI
दिनभर बादल छाए रहने की संभावना को देखते हुए भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन सोच समझकर बनानी होगी। भारत को दो स्पिनर्स की बजाय एक अतिरिक्त पेसर के साथ उतरना चुनना चाहिए। ऐसे में उमरान मलिक को भी आज अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है। हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज भी स्क्वॉड का हिस्सा है। कप्तान हार्दिक पंड्या के पास विकल्पों की भरमार है। 12 वनडे और 11 टेस्ट खेल चुके शुभमन गिल का आज टी-20 डेब्यू हो सकता है। केकेआर के बाद अब चैंपियन गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले गिल अपने पहली इंटरनेशनल मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

रन उगलने वाली पिच
दो साल बाद इस मैदान पर कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। पहली पारी में इस मैदान पर औसत स्कोर 199 रहा है। हालांकि स्पिनर्स यहां ज्यादा प्रभावी रहे हैं। आज का मैच भी बारिश से प्रभावित हो सकता है। एक कैलेंडर ईयर में इस साल सबसे ज्यादा 60 छक्के लगा चुके सूर्यकुमार यादव से आज भी वैसे ही विध्वंसक पारी की उम्मीद होगी। ऋषभ पंत के बल्ले से 30 रन और निकलेगा तो वह टी-20 इंटरनेशनल में अपने एक हजार पूरे कर लेंगे।
उमरान मलिक के लिए परफेक्ट चांस
आज युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह दोनों के खेलने की उम्मीद है। भुवनेश्वर को भी मौका मिल सकता है जो कि अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि (एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 40 विकेट चटकाने से महज चार विकेट दूर) के करीब खड़े हैं। स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। चहल भी इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे। जब युजवेंद्र चहल को काफी समय बाद पहला मैच मिलेगा तो दोनों के बीच मुकाबला देखने लायक होगा।
भारत की संभावित प्लेइंग XI: ईशान किशन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.