Select Date:

उमरान मलिक ने उड़ाए महीश थीक्षाना के होश, हवा से बातें करने लगा स्टंप

Updated on 08-01-2023 07:07 PM
राजकोट: श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने 91 रन से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतकीय पारी खेली तो दूसरी ओर तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने भी अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से कहर बरपाया। मैच में उमरान मलिक ने तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 31 रन देकर 2 विकेट झटके। उमरान के खाते में वानिंदु हसरंदा और महीश तीक्षाना का विकेट आया। इस दौरान उन्होंने तीक्षाना को जिस तरह से बोल्ड किया किया वह देखने का लायक था।



गेंदबाजी में भारतीय पारी के 16वें ओवर में उमरान तीक्षाना को इस तरह से छकाया कि वह गेंद को बिल्कुल भी समझ नहीं पाए। टप्पा पड़ने के बाद वह गेंद को जब तक समझ पाते उससे पहले उनका स्टंप बिखर चुका था। इस तरह उमरान मलिक श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में अपने खाते में कुल 7 विकेट दर्ज कर लिए।
हार्दिक पांड्या ने मैच जीता था टॉस

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन 112 रनों की खेलकर टीम के स्कोर को 228 रन तक पहुंचा दिया। टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का यह तीसरा शतक था।

सूर्यकुमार के अलावा टीम के लिए शुभमन गिल ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं राहुल त्रिपाठी ने भी 35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अर्शदीप ने लिए तीन विकेट

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पांच नो बॉल डालने वाले अर्शदीप सिंह ने तीसरे टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी की। अर्शदीप ने मैच में 2.4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 20 रन खर्च किए और कुल तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
     20 July 2026
    फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
    Advt.