Select Date:

Umran Malik तो बच्चा है बच्चा, पाकिस्तान में हजारों ऐसे बॉलर, वो क्या तोड़ेगा शोएब अख्तर का रिकॉर्ड सोहेल खान

Updated on 04-02-2023 06:21 PM
नई दिल्ली: भारत ने अतीत में कई तेज गेंदबाज आए, लेकिन उमरान मलिक जैसा कोई नहीं है। लंबा, असली तेज गेंदबाज, जो नियमित रूप से स्पीड गन पर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकता है। पिछले साल जून में डेब्यू करने बाद से उमरान ने भारत के लिए 16 मैच खेले हैं। उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है और दावा किया जा रजा है कि यह गेंदबाज शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड चकनाचूर कर सकता है। हालांकि, यह बात पाकिस्तानी क्रिकेटरों को पच नहीं रही है।
न केवल पूर्व क्रिकेटर बल्कि विश्व क्रिकेट के कुछ दिग्गज तेज गेंदबाजों ने भी उमरान की काफी तारीफ की है। सनराइजर्स हैदराबाद में डेल स्टेन ने मेंटॉर किया तो महान वसीम अकरम ने भी तारीफ की। यहां तक कि सर्वकालिक तेज गेंदबाजों में से एक ब्रेट ली ने भी उमरान की तुलना फेरारी से की थी और भारत की टी20 विश्व कप टीम से उनके बाहर होने पर हैरान थे। हालांकि, इस सारी धूमधाम के बीच, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल खान ने इस बार उमरान पर एक और अजीबोगरीब बयान दिया है।
उन्होंने एक शो में कहा- पाकिस्तान के घरेलू मैदान में 'उसके जैसे गेंदबाज' बहुत आम हैं। मुझे लगता है कि यह उमरान मलिक एक अच्छा गेंदबाज है। मैंने 1-2 मैच देखे हैं। वह तेजी से दौड़ता है और अन्य चीजों पर भी ध्यान रखता है। लेकिन अगर आप 150-155 से अधिक गति वाले तेज गेंदबाजों के बारे में सोचते हैं तो मैं अभी 12-15 खिलाड़ियों की गिनती कर सकता हूं जो टेप-बॉल क्रिकेट खेलते हैं। यदि आप लाहौर कलंदर्स के ट्रायल पर जाते हैं तो आपको कई खिलाड़ी ऐसे मिलेंगे।

वही यहीं नहीं रुके, आगे कहा- इसके (उमरन मलिक) जैसे तो बहुत हैं। घरेलू क्रिकेट भरी पड़ी है हमारी। (हमारा घरेलू सेटअप उमरान मलिक जैसे गेंदबाजों से भरा हुआ है)। जब एक गेंदबाज हमारे घरेलू स्तर पर आता है तो वह एक बोनाफाइड गेंदबाज बन जाता है। शाहीन की तरह, नसीम शाह, हारिस रऊफ.. ये ऐसे गेंदबाज हैं जो अपना काम जानते हैं। मैं आपको काफी नाम दे सकता हूं।"

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक उमरान पहले ही श्रीलंका के खिलाफ 156 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भारतीय रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्हें शोएब अख्तर के अब तक के सबसे तेज गेंद के रिकॉर्ड के लिए खतरा माना जाता है। सोहेल ने शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ने की संभावनों पर कहा कि कोई भी इंसान अख्तर की 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे (100.2 मील प्रति घंटे) की गति पैदा करने के करीब नहीं आ सकता है। केवल एक चीज है जो शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है और वह है बॉलिंग मशीन क्योंकि कोई भी इंसान कभी भी ऐसा नहीं कर सकता है। कारण यह है कि शोएब ने जितनी मेहनत की है, उतनी किसी ने नहीं की है। एक दिन में 32 राउंड पूरे करत थे। मैं एक हफ्ते में 10 करता था। वह अपने पैरों और स्प्रिंट को वजन के साथ पहाड़ों पर दौड़ता था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने आखिरी बार 2017 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.