उमरान मलिक का कहर, 155 की रफ्तार पर किया शानाका का शिकार, रोमांच से भरा रहा पहला टी20 मुकाबला
Updated on
04-01-2023 04:28 PM
भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए टी20 मुकाबले में श्रीलंका को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने लगातार विकेट खोये। अंतिम ओवर में टीम को 13 रनों की जरूरत थी लेकिन वह 10 रन ही बना सकते। भारत ने आखिरी में मैच को 2 रनों से अपने नाम कर लिया।
उमरान मलिक ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शानाका का शिकार किया। उन्होंने यह गेंद 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली थी। दासुन ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए और टीम को जीत की तरफ ले जा रहे थे।भारत को ईशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 37 रनों की पारी खेली। पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बटोरे। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 26 रन था।
भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की लेकिन इसके बाद झटके लगने शुरू हो गए। गिल 7, सूर्यकुमार यादव 7 और संजू सैमसन 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसकी वजह से टीम इंडिया का स्कोर 7वें ओवर में 3 विकेट पर 46 रन हो गया।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…