Select Date:

विराट के बाद चमके उमरान, नए साल में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज, तस्वीरों में देखें पहले वनडे का रोमांच

Updated on 11-01-2023 09:10 PM
विराट कोहली के शतक के बाद उमारन मलिक के तीन विकेट की मदद से भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 67 रन से हरा दिया। गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने जीत के साथ सीरीज में अब 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए कोहली ने अपने करियर का 45वां शकत जड़ा।

विराट के बाद चमके उमरान, नए साल में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज

तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया था।

रोहित और शुभमन के बीच हुई शतकीय साझेदारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी कर डाली। शुभमन 60 गेंद में 70 बनाकर आउट जबकि कप्तान रोहित 67 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हुए।

कोहली ने अकेले संभाला मोर्चा

इसके बाद भारत के लिए विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और एक छोड़ पर डटकर बल्लेबाजी की और 113 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी में विराट ने सिर्फ 87 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 12 चौके और एक शानदार छक्का भी लगाया।

विराट का वनडे में 45वां शतक

विराट कोहली का यह वनडे क्रिकेट में 45 वां शतक था। इस शतक के साथ ही कोहली भारतीय पिचों पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। विराट भारतीय सरजमीं 20 शतक लगाने का कारनामा किया।

विराट ने की सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी

सिर्फ इतनी ही नहीं उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने का भी रिकॉर्ड भी अपने नाम किया विराट का श्रीलंकाई टीम के खिलाफ यह 9वां शतक था। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को ही पीछे छोड़ा है जिन्होंने 8 शतक लगाए हैं।

निशंका ने दी थी श्रीलंका को बेहतरीन शुरुआत

सिर्फ इतनी ही नहीं उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने का भी रिकॉर्ड भी अपने नाम किया विराट का श्रीलंकाई टीम के खिलाफ यह 9वां शतक था। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को ही पीछे छोड़ा है जिन्होंने 8 शतक लगाए हैं।

निशंका ने दी थी श्रीलंका को बेहतरीन शुरुआत

इसके बाद 374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज पाथुम निशंका ने अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखा और टीम के 72 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इस दौरान विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।

आखिर तक नाबाद रहे शनाका

निशंका के बाद कप्तान दासुन शनाका ने धनंजय डिसिल्वा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। डि सिल्वा तो 47 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शनाका ने आखिर तक लड़ाई जारी रखी। हालांकि इसके बावजूद वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

शनाका ने खेली 108 रनों की शतकीय पारी

शनाका 88 गेंद में 108 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इस दौरान उन्हें मोहम्मद शमी ने मांकडिंग भी किया लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी अपील वापस लेकर उन्हें जीवनदान दे दिया। इस श्रीलंकाई टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 306 रन ही बना सकी।

उमरान के खाते में आया तीन विकेट

गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए उमरान मलिक ने 8 ओवर में 57 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए जबकि मोहम्मद सिराज के खाते में दो विकेट आया। इसके अलावा मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.