चाचा थे देश के दूसरे राष्ट्रपति, 16 साल के करियर में भतीजा नहीं खेल पाया एक भी वर्ल्ड कप
Updated on
01-11-2023 02:11 PM
नई दिल्ली: देश में वर्ल्ड कप जारी है। भारत अपने तीसरे खिताब की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। रोहित सेना लीग राउंड में लगातार छह मैच जीतकर टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम बनी हुई है। इस बीच आज एक ऐसा खिलाड़ी भी अपना जन्मदिन मना रहा है, जिसे अपने शानदार करियर के बावजूद कभी वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्ट नहीं किया गया। जी हां! हम बात कर रहे हैं वीवीएस लक्ष्मण की। लक्ष्मण आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1 नवंबर 1974 को आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद में पैदा हुए लक्ष्मण बेहद पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं। बेहद कम लोग जानते हैं कि देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन उनके चाचा हैं।
वीवीएस लक्ष्मण के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। वह खुद पढ़ाई में बेहद तेज थे। लक्ष्मण भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन बाद में डॉक्टरी छोड़कर क्रिकेटर बनने का फैसला ले लिया। अपने शानदार करियर के बावजूद वह भारत के लिए एक भी विश्वकप नहीं खेल पाए। भारत के लिए 134 टेस्ट और 86 वनडे मैच खेले, इसमें उन्होंने क्रमश : 8781 और 2338 रन बनाए। मगर हर बार किन्हीं कारणों के चलते उन्हें विश्व कप टीम में अपनी जगह से हाथ धोना पड़ जाता।
लक्ष्मण ने 1996 में पहला टेस्ट मैच खेला तो पहला वनडे इंटरनेशनल 1998 में खेला। 1992 में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले वीवीएस लक्ष्मण भारतीय मिडिल ऑर्डर की जान थे। आपको जानकर दिलचस्पी होगी कि लक्ष्मण अपने प्रथम श्रेणी के डेब्यू में शून्य पर आउट हो गए थे। अपने पहले वनडे में भी खाता नहीं खोल पाए थे। 2001 में ईडन गॉर्डंस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी 281 रन की यादगार पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास के स्वर्णिम सफर की गौरवगाथा है। तब भारत ने फॉलोऑन खेलते हुए मैच जीता था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण का बल्ला जमकर रन उगलता था, उन्हें वेरी वेरी स्पेशल का टाइटल भी ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान इयान चैपल ने दिया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…