Select Date:

अंडर-19 वर्ल्ड कप पहला सेमीफाइनल आज : भारत और मेजबान साउथ अफ्रीका होंगे आमने-सामने

Updated on 06-02-2024 12:48 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। सुपर-6 स्टेज में भारत ने ग्रुप-1 में टॉप किया, जबकि मेजबान साउथ अफ्रीका ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर रहा।

अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का यह 15वां एडिशन है, जो साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा। दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत इस साल भी वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार है। टीम इंडिया टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, टीम ने पांच खिताब जीते हैं।

हेड टु हेड में भारत हावी
भारत और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के बीच अब तक कुल 25 वनडे खेले गए हैं। भारत 19 मैच जीता, तो वहीं साउथ अफ्रीका केवल छह मुकाबले जीत सका। वहीं वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुईं। चार मैच भारत और चार ही मैच साउथ अफ्रीका ने जीते।

2008 के वर्ल्ड कप फाइनल में यही दोनों टीमें भिड़ी थीं। तब विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेन पार्नेल की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।

भारत के टॉप रन स्कोरर मुशीर खान
भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में अपने सभी पांच मैच जीते हैं। उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन, दूसरे मैच में आयरलैंड को 201 रन, तीसरे मैच में अमेरिका को 201 रन, चौथे मैच में न्यूजीलैंड को 214 रन और पांचवें मैच में नेपाल को 132 रन से हराया।

टीम के लिए टॉप रन स्कोरर मुशीर खान हैं। उन्होंने पांच मैचों में 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया। वहीं टीम के टॉप विकेट टेकर सौम्य पांडे हैं। उन्होंने पांच मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट मफाका ने लिए
साउथ अफ्रीका ने अपने शुरुआती पांच में से चार मैच जीते हैं। उसने अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 31 रन से हराकर जीत से शुरुआत की। लेकिन दूसरे मैच में उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में स्कॉटलैंड को 7 विकेट, चौथे मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट और पांचवें मैच में श्रीलंका को 119 रन से हराया।

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन स्टीव स्टॉक ने बनाए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 214 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। वहीं टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट क्वेना मफाका ने लिए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 18 विकेट लिए, वह टूर्नामेंट के भी टॉप विकेट टेकर हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत: उदय सहारन (कप्तान), आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, प्रियांशु मोलिया, सचिन धास, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी और सौम्य पांडे।

साउथ अफ्रीका: जुआन जेम्स (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), स्टीव स्टॉक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, डेवान मराइस, रोमाशैन पिल्ले, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना और क्वेन मफाका।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.