गंवार पाकिस्तानी! हाथ नहीं मिलाने पर भारत की शिकायत करने से पहले नियम तो पढ़ लेते, बेमतलब का रोना-धोना
Updated on
15-09-2025 01:03 PM
दुबई में हुए एशिया कप 2025 के मुकाबले में भारत की पाकिस्तान पर 7 विकेट की शानदार जीत के बाद, मैदान पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसने दोनों देशों के बीच विवाद को जन्म दे दिया है। मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी बिना पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए। इस घटना से पाकिस्तान में बवाल मच गया है।
पाकिस्तानियों को नियम का अता-पता नहीं
जहां एक तरफ भारतीय फैंस इस जीत और टीम के इस फैसले से बेहद खुश हैं, वहीं पाकिस्तानी फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानी यूजर्स ने ICC से मांग की है कि भारतीय टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनकी दलील है कि मैच के बाद हाथ मिलाना खेल का एक अनिवार्य हिस्सा है।
हालांकि, ICC के नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो टीमों को मैच के बाद हाथ मिलाने के लिए बाध्य करे। यह सिर्फ एक परंपरा और खेल भावना का प्रतीक है, जिसे निभाना अनिवार्य नहीं है। इसलिए ICC द्वारा इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई की संभावना नहीं है।
टीम इंडिया ने क्यों नहीं मिलाया हाथ
भारत और पाकिस्तान के बीच सालों के तनाव बना हुआ है, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने अपनी सभी हदें पार तब कर दी जब उन्होंने भारत के पहलगाम में आतंकी हमले को अंजाम दिया। जिसके कारण कई लोगों का मानना था कि टीम इंडिया को इस मुकाबले का बहिष्कार करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि टीम इंडिया ने हाथ ना मिलाकर पाकिस्तान का एक कड़ा संदेश जरूर दे दिया है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह जीत वह पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए मासूम नागरिकों को समर्पित करना चाहते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…