Select Date:

बेरोजगारी की समस्या का हल 100 दिनों में नहीं किया जा सकता – पीएम मोदी

Updated on 23-10-2022 05:35 PM

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि बेरोजगारी की 100 साल पुरानी समस्या को 100 दिनों में हल नहीं किया जा सकता।

उन्होंने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक मेगा भर्ती अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि देश आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती अभियान आठ वर्षों में रोजगार, स्वरोजगार के लिए सरकार के प्रयासों में एक मील का पत्थर है।

प्रधान मंत्री मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इसमें भर्ती योजना के पहले चरण में 75 हजार उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

पीएम ने कहा, हमारा मिशन मेक इन इंडिया है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में, जहां पहले हम आयात पर निर्भर थे, अब रिकॉर्ड निर्यात कर रहे हैं।

पीएम रोजगार मेला 2022 के जरिए भारत सरकार के करीब 38 मंत्रालयों और विभागों में भर्तियां होंगी। इन भर्तियों को मंत्रालय खुद करेंगे या विभिन्न भर्ती एजेंसियों के माध्यम से संपन्न कराएंगे।

भर्ती अभियान से ओडिशा से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात से स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, चंडीगढ़ से सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, महाराष्ट्र से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, राजस्थान से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भारी उद्योग मंत्री महेंद्र पांडे उत्तर प्रदेश से, आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड से और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह बिहार से जुड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.