Select Date:

केजरीवाल की दिल्ली में महिलाओं की बेरोजगारी दर नैशनल एवरेज से भी ज्यादा, ऐसा क्यों

Updated on 09-12-2023 02:17 PM
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में महिलाओं की बेरोजगारी की दर नैशनल एवरेज के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है। ऐसा माना जाता है कि एक महानगर और देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर ज्यादा होंगे, लेकिन इस रिपोर्ट से जो तथ्य सामने आए हैं, वो इसके बिल्कुल उलट हैं। आइए देखते हैं।

रिपोर्ट से हुआ है खुलासा

वुमन एंड मेन इन दिल्ली-2023 के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली में पुरुषों में बेरोजगारी दर 5.1% और महिलाओं की बेरोजगारी की दर करीब 6 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय स्तर पर यह बेरोजगारी दर पुरुषों में 4.4% और महिलाओं में 3.3% प्रतिशत रही। रोजगार की व्यापक स्थिति के विश्लेषण से यह भी खुलासा हुआ कि देश की राजधानी में करीब 33 प्रतिशत लोग सेल्फ इंप्लॉयड हैं। इनमें से 63 प्रतिशत लोग दैनिक भत्ते या वेतन वाले रोजगार करते हैं, वहीं करीब साढ़े 3 प्रतिशत लोग लेबर कैटिगरी के हैं। वहीं महिला वर्करों में केवल 17 प्रतिशत ही स्व-रोजगार करती हैं, जबकि 83 प्रतिशत महिलाएं नियमित वेतन/भत्ते मिलने वाली नौकरियां करती हैं।

अदर सर्विसेज में ज्यादा है महिलाएं


इंडस्ट्री के आधार पर देखें, तो करीब 60 प्रतिशत महिलाएं ‘अदर सर्विसेज’ की कैटिगरी के तहत काम करती हैं, जबकि करीब 15 प्रतिशत महिलाएं ट्रेड, होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में काम करती हैं और तकरीबन इतनी ही महिलाएं मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। पुरुष वर्करों के मामले में भी करीब 30 प्रतिशत लोग व्यापार और होटल या रेस्टोरेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, जबकि 24 प्रतिशत मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में कार्यरत हैं और करीब 22 प्रतिशत लोग अन्य तरह के सेवा क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

यहां भी महिलाएं पीछे


लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट के मामले में भी महिलाएं पुरुषों के मुकाबले काफी पीछे आई हैं। इसमें पुरुषों की भागीदारी जहां 57 प्रतिशत से भी ज्यादा है, वहीं महिलाओं की भागीदारी लगभग साढ़े 9 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर लेबर फोर्स पार्टिसिपेरशन रेट में पुरुषों की भागीदारी करीब 57 प्रतिशत और महिलाओं की करीब 25 प्रतिशत है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चिंताजनक जो बात उभरकर सामने आई है, वो यह है कि करीब 90 प्रतिशत महिलाएं नॉन वर्कर की श्रेणी में आती हैं। एग्रीकल्चर सेक्टर में भी पुरुषों की भागीदारी 80 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि महिलाओं की 20 प्रतिशत से भी कम है।

12 फीसदी महिलाएं ही किसी रोजगार से जुड़ीं


कुल मिलाकर रोजगार के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच एक बड़ा गैप बना हुआ है। पुरुषों में 87 प्रतिशत से ज्यादा लोग किसी न किसी रोजगार से जुड़े हुए हैं, वहीं महिलाओं की कुल तादाद में केवल साढ़े 12 प्रतिशत महिलाएं ही किसी रोजगार से जुड़ी हुई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.