ईरान-इजरायल युद्ध में अनोखी चोरी, इजरायली हैकर्स नेक्रिप्टोकरेंसी चुराकर 'जला' दी
Updated on
21-06-2025 04:15 PM
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल का युद्ध अब डिजिटल तौर पर आर्थिक नुकसान की ओर बढ़ गया है। प्रीडेटरी स्पैरो नाम के इजरायली हैकिंग ग्रुप ने ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज नोबिटेक्स से 90 मिलियन डॉलर से ज्यादा (करीब 800 करोड़ रुपये) चुराने का दावा किया है। इस ग्रुप को गोंजेशके दरंदे के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पैसे रखने के बजाय उसे नष्ट कर दिया। उनका मकसद एक राजनीतिक संदेश देना था।
फॉर्च्यून के मुताबिक इजरायल से जुड़े हैकर्स ने ईरानी क्रिप्टो एक्सचेंज पर हमला किया। यह हमला ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के समय हुआ है। हैकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'ये साइबर हमले इस वजह से किए गए हैं क्योंकि नोबिटेक्स आतंकवाद को वित्तीय सहायता देने और प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए एक प्रमुख शासन उपकरण बन गया है।' हैक के बाद नोबिटेक्स ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अधिकांश करेंसी कोल्ड वॉलेट्स में सुरक्षित हैं और इस हमले से प्रभावित नहीं हुई हैं।
सारे पैसे कर दिए नष्ट
हैकर्स ने एक भी पैसा नहीं रखा। क्रिप्टो एनालिटिक्स फर्म एलिप्टिक ने बताया कि प्रीडेटरी स्पैरो ने 90 मिलियन डॉलर के बिटकॉइन, डॉगकॉइन और 100 से ज्यादा अलग-अलग क्रिप्टोकरेंसी चुराए। लेकिन उन्होंने इन फंड्स को भुनाने के बजाय नष्ट कर दिया। क्रिप्टो की भाषा में इसे 'बर्न' करना कहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वे एक राजनीतिक संदेश भेजना चाहते थे।
फॉर्च्यून के अनुसार, ब्लॉकचेन एड्रेस या डेटाबेस में वे स्थान जो रेकॉर्ड करते हैं कि किसके पास कितना पैसा है। ये आमतौर पर बेतरतीब ढंग से बनाए जाते हैं। इनमें संख्याओं और अक्षरों का एक उलझा हुआ क्रम होता है। लेकिन इस ऑपरेशन के लिए, प्रीडेटरी स्पैरो ने हैक किए गए फंड को उन एड्रेस पर भेजा जिनमें 'F-iRGCTerrorists' वाक्यांश शामिल था। IRGC का मतलब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स है, जो ईरानी सेना की एक शाखा है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…