यूपी वाला ठुमका लगाओ… कमेंट्री छोड़कर भोजपुरी गाना गाने लगे सुरेश रैना, LIVE मैच में मिला मारक मजा
Updated on
04-05-2023 07:36 PM
नई दिल्ली: मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अब भले ही मैदान पर बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आते, लेकिन ऑफ द फील्ड आज भी वैसे ही छक्के-चौके लगाते हैं। एक वक्त चेन्नई सुपरकिंग्स की जान रहे चिन्ना थाला अब आईपीएल से संन्यास से संन्यास लेने के बाद बतौर कमेंटेटर टीवी पर नजर आते हैं। 16वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खेल की बारीकियां समझाते-समझाते रैना गाना गाने लगे।
दरअसल, इस बार आईपीएल ब्रॉडकास्ट नए अंदाज में हो रहा है। जियो सिनेमा पर कई भाषाओं में इसका लाइव टेलिकास्ट किया जा रहा है। अधिकतर युवा कमेंटेटर अपना टैलेंटे दिखा रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। कमेंट्री के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब सुरेश रैना 'यूपी वाला ठुमका लगाओ' गाना गाने लगे। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर के रहने वाले सुरेश रैना ने उत्तरप्रदेश से ही घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की थी। बीच-बीच में वह ठेठ यूपी स्टाइल के कुछ शब्द कहकर कमेंट्री भी मजेदार बना देते हैं।
लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम का सीधा संबंध उत्तरप्रदेश से है। ऐसे में टीम के प्रशंसकों को लुभाने के लिए रैना ने यह गाना गाया, जिसे जमकर पसंद भी किया जा रहा है। सुरेश रैना के करियर की बात करें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 226 वनडे, 78 टी-20 इंटरनेशनल और 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से क्रमश: हर फॉर्मेट में 5,615, 1605 और 768 रन निकले। इंडियन प्रीमियर लीग में सुरेश रैना ने 205 मैच में 5,528 रन बनाए। चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने में हर बार उनकी भूमिका अहम रही।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…