Select Date:

अपडेटेड बजाज चेतक ईवी 9 जनवरी को लॉन्च होगा फुल चार्ज पर 127km तक की रेंज का दावा

Updated on 02-01-2024 02:55 PM

टू-व्हीलर मेकर बजाज ऑटो अपडेटेड चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को कॉस्मेटिक चेंजेस और मैकेनिकल अपग्रेड के साथ पेश करेगी। अब इसमें बड़ी बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा, जिससे स्कूटर की रेंज 127km तक मिलेगी।

बजाज ऑटो के लीक हुए डॉक्युमेंट्स से पता चलता है कि कंपनी 9 जनवरी को अपडेटेड चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक का प्रीमियम वैरिएंट होगा। आपको इसमें कई नए फीचर्स मिल सकते हैं।

3.2kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलेगा
परफॉर्मेंस के लिए 2024 बजाज चेतक में इलेक्ट्रिक मोटर को अपडेट किया गया है। इससे स्कूटर में मौजूदा मॉडल की 63kmph की तुलना में 73kmph की टॉप स्पीड मिल सकती है।

इस मोटर को पॉवर देने के लिए अपकमिंग चेतक को बड़े 3.2kWh की बैटरी पैक के साथ उतारा जाएगा, जो एक बार चार्ज करने पर 127 किलोमीटर की रेंज देगा।

यह मौजूदा 2.88kWh बैटरी की जगह लेगी, जो 113 किलोमीटर की रेंज ITC रेंज देता है। लीक के मुताबिक, नई बैटरी को 0-100% तक चार्ज करने में 4:30 घंटे का समय लगेगा।

मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी कीमत
बजाज चेतक ऑल-मेटल बॉडी के साथ आने वाला देश का एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने दिसंबर-20223 में चेतक का अर्बन वैरिएंट पेश किया था।

लॉन्च होने पर ई-स्कूटर का मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी और हीरो के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स से होगा। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की (एक्स-शोरूम, ₹1.26 लाख) कीमत से ज्यादा होगी।

रिमोट लॉक/अनलॉक जैसे एडवांस्ड फीचर
नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में मौजूदा राउंड LCD यूनिट की जगह एक नई TFT स्क्रीन की दी जाएगी। इस एडवांस्ड डिस्प्ले में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रिमोट लॉक/अनलॉक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नए फीचर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, सीट के नीचे स्टोरेज कैपेसिटी को 18 लीटर से बढ़ाकर 21 लीटर किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.