Select Date:

चेतक प्रीमियम का अपडेटेड वर्जन 1.35 लाख में लॉन्च इलेक्ट्रिक स्कूटर में 127km की रेंज और रिमोर्ट लॉक अनलॉक फीचर

Updated on 06-01-2024 01:24 PM

टू-व्हीलर मेकर बजाज ऑटो ने चेतक प्रीमियम को कॉस्मेटिक चेंजेस और मैकेनिकल अपग्रेड के साथ लॉन्च कर दिया है। अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर में बड़ी बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर इसमें 127km की रेंज मिलेगी। इसके अलावा ईवी में रिमोर्ट लॉक/अनलॉक और ऑटो हिल होल्ड जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर : प्राइस
ईवी दो सब वैरिएंट्स- स्टैंडर्ड और टैक पैक में अवेलेबल है। इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 1,35,463 रुपए है तो वहीं टैक पैक की कीमत 1,44,463 रुपए है ब्रांड के फ्लैगशिप स्कूटर की कीमत 15,000 रुपए बढ़ा दी गई है।

बजाज ने पिछले महीने लॉन्च किए गए अर्बन एडिशन को भी अपडेट किया है, जिसकी कीमत 1,15,001 रुपए है। वहीं टैक पैक के साथ इसकी कीमत 1,23,001 रुपए है। दोनों ईवी की कीमतें बेंगलुरू, एक्स-शोरूम हैं और इनमें फेम-2 सब्सिडी भी शामिल है।

बजाज चेतक : डिजाइन और कलर ऑप्शन
कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। ये पहले की तरह स्टील बॉडी के साथ आती है। इसमें में टू-टोन सीट, बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर, एक साटन ब्लैक ग्रैब रेल और मैचिंग पिलियन फुटरेस्ट कास्टिंग और चारकोल ब्लैक फिनिश टू हेडलैंप केसिंग दी गई है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर डिस्क ब्रैक, अलॉय व्हील, LED लाइटिंग, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, मेटल बॉडी पैनल, IP67 वॉटरप्रूफिंग के साथ आती है। चेतक प्रीमियम हेजलनट, इंडिगो मेटैलिक ब्लू और ब्रुकलिन ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है, जबकि चेतक अर्बन कोर्स ग्रे, साइबर व्हाइट, ब्रुकलिन ब्लैक और इंडिगो मेटैलिक ब्लू कलर में मिलेगी।

चेतक प्रीमियम ईवी : बैटरी, रेंज और चार्जर
सबसे बड़ा अपग्रेड रेंज में किया गया है, चेतक प्रीमियम में अब 3.2 kWh का लिथियम ऑयन बैटरी पैक दिया गया है, जो 127 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज में देता है। पहले इसमें 108km की रेंज मिलती थी।

बड़े बैटरी पैक के साथ 800 वॉट का ऑन-बोर्ड चार्जर मिलता है, जिससे चार्जिंग टाइम अब 4 घंटे 30 मिनट हो गया है। वहीं, अर्बन एडिशन में 2.9 kWh बैटरी पैक के साथ फुल चार्ज पर 113km की रेंज मिलेगी और इसके साथ 650 वॉट के ऑफ-बोर्ड चार्जर मिलता है, जो सिर्फ 5 घंटे से कम समय में बैटरी को फुल चार्ज कर देता है।

5 इंच की TFT डिस्प्ले के साथ फुल ऐप कनेक्टिविटी
फीचर्स की बात करें तो चेतक प्रीमियम में अब 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इस पर नेविगेशन, म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल और कॉल मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। राइडर्स अपनी पसंद के अनुसार डिस्प्ले थीम को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें टैक पैक का ऑप्शन भी मिलेगा, जिसमें राइडिंग मोड, एंडीकेटर ब्लिंकर्स और फुल ऐप कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.