Select Date:

लोकसभा में विपक्षी दलों का हंगामा, 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित

Updated on 07-02-2023 05:31 PM
Budget Session 2023: विपक्ष अडानी मुद्दे पर सरकार पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि विपक्ष भी चाहता है कि संसद चले लेकिन मोदी सरकार डरी हुई है। वैसे विपक्षी दल आज सदन चलाने पर सहमत दिख रही है। सरकार ने भी कहा है कि उसे यकीन है आज सदन की कार्यवाही चलेगी।

    आप सदन नहीं चलना देना चाहते

    लोकसभा में जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही विपक्षी दल के सांसद हंगामा करने लगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप सदन नहीं चलने देना चाहते हैं। बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल नहीं चलाना एक अच्छी परंपरा है क्या। आपकी मांग 12 बजे अगर नहीं मानूं तो आप बताना। क्या सदन नहीं चलने देना चाहते हैं आप। क्या आपकी बात नहीं मानूंगा तो आप सदन नहीं चलने देंगे। देश की जनता चाहती है कि सदन चले। प्रश्ननकाल महत्वपूर्ण समय होता है। अच्छी परंपरा स्थापित करें सदन में। देखिए मेरा मानना है कि सदन में अच्छी परंपरा स्थापित करनी चाहिए। अगर आप चाहते हैं तो कि सदन न चले तो मैं सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करना चाहता हूं। आप सदन नहीं चलाना चाहते हैं।

    बीजेपी की बड़ी तैयारी

    अडानी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के हमले झेल रही भारतीय जनता पार्टी ने भी बड़ी तैयारी कर ली है। कुछ देर पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई है और पीएम नरेंद्र मोदी को बेहतरीन बजट के लिए सम्मानित किया गया है। माना जा रहा है कि सत्तापक्ष विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर संसद के सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बात करेगी।

    विपक्षी दलों का बीजेपी पर हल्ला बोल

    कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल बीजेपी पर लगातार हमलावर है। जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि विपक्षी आज बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री से जुड़े अडानी महाघोटाले पर जेपीसी की मांग रखने की अनुमति तक नहीं देने के कारण बने गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया है। विपक्ष चाहता है कि संसद चले लेकिन मोदी सरकार डरी हुई है। इससे पहले सोमवार को ऐसे संकेत मिले थे कि संसद के दोनों सदनों में पिछले कुछ दिनों से जारी गतिरोध मंगलवार को खत्म हो सकता है तथा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो सकती है क्योंकि सरकार ने सोमवार को विपक्ष के साथ संपर्क साधा।

    विपक्ष को साधने के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार

    बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों के लिए सांसदों को कुछ दिशा निर्देश दे सकते हैं। बैठक में संसद के बजट सत्र के पहले चरण के बचे हुए दिनों की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में संसद में जारी गतिरोध और विपक्षी दलों के हमलों पर पलटवार करने की जवाबी रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, सूत्रों की माने तो संसद में जारी गतिरोध के आज खत्म होने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ, तो फिर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में चर्चा शुरू हो सकती है। इसे लेकर भी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में रणनीति पर बात हो सकती है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.