Select Date:

भारत से मिली हार के बाद बांग्लादेश टीम में बवाल, कार्यकाल खत्म होने से पहले ही हेड कोच ने छोड़ा पद

Updated on 28-12-2022 08:09 PM
ढाका: रसेल डोमिंगो (Russell Domingo) ने भारत से घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद बांग्लादेश (IND vs BAN) के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। 48 साल के डोमिंगो सितंबर 2019 में स्टीव रोड्स को मुख्य कोच पद से हटाये जाने के बाद बांग्लादेश टीम से जुड़े थे। उनका कार्यकाल 2023 विश्व कप के बाद तक था। लेकिन एक साल पहले ही उन्होंने अपना पद छोड़ने का फैसला कर लिया है।

मंगलवार को दिया इस्तीफा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट परिचालन प्रमुख जलाल युनूस ने क्रिकबज को बताया ,‘डोमिंगो ने कल इस्तीफा दे दिया है जो तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।’ डोमिंगो के कार्यकाल में बांग्लादेश ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती और न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट जीता। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती।

युनूस ने दिये थे संकेत

भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से हारने के बाद बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट तीन विकेट से गंवाया। दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी। एक समय टीम मुकाबला भी जीतती दिख रही थी। लेकिन अंत में श्रेयस अय्यर और अश्विन की साझेदारी ने टीम इंडिया को जीत दिला थी। मुकाबले के बाद ही युनूस ने बदलाव के संकेत दिये थे। उन्होंने कहा था,‘हमें ऐसा कोच चाहिये जिसका टीम पर प्रभाव हो। हम जल्दी ही बदलाव करेंगे। हमें मजबूत टीम बनानी है। हमें कोच नहीं मेंटोर की जरूरत है।’
बुधवार को ढाका में एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान, बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि बांग्लादेश नए साल में 'अधिक कोच लाने' लाने की तैयारी में है।बीसीबी ने पिछले कुछ महीनों में कई बयानों के माध्यम से संकेत दिए थे कि वे ड्रेसिंग रूम में पर्याप्त आक्रामक नहीं होने के कारण डोमिंगो से नाखुश थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.