पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में मचा हंगामा, फेंकी गई कुर्सियां, भड़के एक्टर ने छोड़ा मंच
Updated on
13-01-2023 07:18 PM
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेड किया। इस खास दिन पर एक्टर ने अपना नया गाना लॉन्च करने का भी प्रोग्राम बनाया। इसके लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। लेकिन पवन सिंह के प्लान पर उन्हीं के शागिर्दों ने पानी फेर दिया। दरअसल, एक्टर की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर मंच पर अपनो को- स्टार संग नाचते गाते नजर आ रहे हैं वहीं सामने दर्शकों पार्टी एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन देखते ही देखते कुछ लोगों के बीच अनबन हो गई और पार्टी का पूरा माहौल बिगड़ गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक- दूसरे पर कुर्सियां तक फेंकी गईं।
पवन सिंह ने छोड़ा मंच
पवन सिंह के बर्थडे पर लखनऊ में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में पवन सिहं ने अपना नया गाना 'आ जईहे पांच के' रिलीज किया। इस दौरान गाने में उनकी को- स्टार डिंपल सिंह और सिंगर शिल्पी राज भी मंच पर ही मौजूद रहीं। एकाएक हॉल में पीछे से मारपीट की आवाजें आने लगीं। देखते ही देखते जश्न का माहौल जंग का अखाड़ा बन गया। पवन सिंह ने सभी को शांत कराने की काफी कोशिश की लेकिन किसी ने उनकी एक ना सुनी। इसके बाद एक्टर को गुस्सा आ गया और वह अपनी ही पार्टी छोड़कर चले गए।
पवन की किस्मत
पवन सिंह चाहे लाख कोशिश कर लें लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी उनकी कभी पीछा नहीं छोड़ती। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जिम से घर और घर से सेट पर जाते हैं फिर भी ना जाने क्यों विवादों में घिर जाते हैं। बता दें कुछ दिनों पहले ही एक फेमस एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने पवन पर रात में स्टूडियो बुलाने और बदतमीजी जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस खुद ही अपने बयान से मुकर गई।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…