Uniform Civil Code पर मचा है कोहराम, इधर खिलाड़ी ने सपोर्ट में संभाला लिया मोर्चा
Updated on
07-07-2023 03:05 PM
नई दिल्ली: Uniform Civil Code यानी समान नागरिक संहिता को लेकर देश में पार्टियां और लोग बटे हुए हैं। नरेंद्र मोदी सरकार इस पर बिल लाने की तैयारी में है तो दूसरी ओर, कांग्रेस सहित कई पार्टियां इसके विरोध में हैं। अब इस पर एक खिलाड़ी ने मोर्चा संभाल लिया है। ओलिंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी ने एक संविधान, एक भूमि, एक राष्ट्र और एक भारत की बात कही है।
यह खिलाड़ी योगेश्वर दत्त हैं। भारत के महान पहलवानों में से एक और बीजेपी पार्टी से जुड़े योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मैं यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करता हूं। एक संविधान, एक भूमि, एक राष्ट्र और एक भारत। आप भी सपोर्ट करिए। रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार जुलाई में होने वाले मॉनसून सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बिल ला सकती है। योगी ने भारत के लिए लंदन ओलिंपिक-2012 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड, एशियन गेम्स में एक गोल्ड सहित दो मेडल भारत को दिलाए हैं।
उल्लेखनीय है कि समान नागरिक संहिता अगर लागू होता है तो देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून होगा। चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से संबंध रखता हो। यही नहीं, समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे सहित हर मामले में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा। बता दें कि UCC का मसौदा तैयार होने से पहले ही 19 लाख से अधिक लोग अपने सुझाव भेज चुके हैं।
दूसरी ओर, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले इस बिल को लाने पर विरोध किया है। हालांकि, उसी पार्टी के केरल के राज्यपाल आरिफ खान ने खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि UCC के विरोध में जो दलीलें दी जा रही हैं वो ठीक नहीं हैं। यह विविधता पर चोट है, अल्पसंख्यकों की रीतियों पर आघात जैसी बातें ठीक नहीं हैं। यह समान नागिरक संहिता न्याय के अधिकार पर फोकस है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…