उर्फी जावेद करना चाहती हैं शादी लेकिन नहीं मिल रहा सही लड़का, बताया पार्टनर में क्या होनी चाहिए खूबियां
Updated on
27-01-2026 01:18 PM
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने इनोवेटिव आउटफिट्स की वजह से इस बार खबरों में नहीं हैं। बल्कि वह स्प्लिट्सविला X6 में नजर आ रही हैं। जहां वह मिसचीफ मेकर बनी हुई हैं। इनको कंपनी निया शर्मा दे रही हैं और करण कुंद्रा-सनी लियोनी भी इसका हिस्सा हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी ने अब शादी और प्यार में मिले धोखे के बारे में खुलकर बात की है।
उर्फी जावेद प्यार-पैसा में से क्या चुनेंगी?
उर्फी जावेस से सवाल किया गया कि वह असल जिंदगी में प्यार और पैसा में से क्या चुनेंगी? तो उन्होंने कहा कि वह प्यार को ही चुनेंगी। उनका कहना है कि पैसा भी जरूरी है लेकिन अभी उनके लिए लाइफ में प्यार की ज्यादा वैल्यू है। वह शादी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह सिंगल हैं और एक सही पार्टनर का इंतजार कर रही हैं।
उर्फी जावेद को कैसा लड़का चाहिए?
उर्फी से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा पति चाहिए, उसमें क्या क्वॉलिटीज होनी चाहिए? तो उन्होंने कहा कि वह जिंदा इंसान होना चाहिए। और यही उनका ड्रीम मैन है। उनको कोई परफेक्शन नहीं चाहिए। उनके मुताबिक, अभी पार्टनर को चुनने के लिए बहुत वक्त है। बस दिक्कत ये है कि उनको लड़का नहीं मिल रहा है।
डबल डेट का शिकार हुईं उर्फी जावेद
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में शो के बारे में कहा कि वह चाहती हैं कि इसमें सिंगल लोगों को ही आना चाहिए। साथ ही कंटेस्टेंट निहारिका के बारे में बताया कि वह उन्हें पहले से जानती हैं। क्योंकि एक लड़का उन दोनों को डबल डेट कर रहा था। और यहीं से उनके बीच पहचान बढ़ी थी। यानी एक्ट्रेस को प्यार में धोखा मिला है, इसीलिए वह अब शादी के लिए सही लड़का ढूंढ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का पारल कलनावत के साथ अफेयर था लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…