URI फेम आदित्य धर को महंगा पड़ा पहलगाम पर बोलना, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगा दी तगड़ी क्लास
Updated on
24-04-2025 02:14 PM
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बनाने वाले आदित्य धर इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले ने उनकी रूह कंपा दी है और खून खौल उठा है। उन्होंने कहा है कि अब हमें उनके सिर चाहिए। आदित्य धर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है, पर इस चक्कर में वह लोगों के निशाने पर आ गए। कुछ यूजर्स ने आदित्य धर को ही ट्रोल करना और ताने मारने शुरू कर दिए।
मालूम हो कि 2016 में कश्मीर के उरी सेक्टर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने अचानक हमला किया था, जिसमें 19 सैनिक शहीद हो गए थे। उसी के जवाब में भारत ने तब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, और बदला लिया था। उसी पर आदित्य धर ने साल 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' नाम से फिल्म बनाई थी। अब उन्होंने पहलगाम हमले पर रिएक्ट किया है।
आदित्य धर का पोस्ट- उन्हें कश्मीर चाहिए और हमें उनका सिर
आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'उन्हें कश्मीर चाहिए और हमें उनका सिर।' दरअसल यह आदित्य धर की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का एक डायलॉग है। फिल्म में यह डायलॉग विक्की कौशल बोलते नजर आते हैं।
हालांकि, कई लोगों ने आदित्य धर का सपोर्ट किया और कहा कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए कि रूह तक कांप जाए। उन्होंने कहा कि आदित्य धर साहब ने धरकर जवाब दिया है।
सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक का फूटा गुस्सा
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के अलावा अक्षय कुमार, रवीना टंडन और अल्लू अर्जुन समेत कई सेलेब्स ने दुख जताया और गुस्सा भी निकाला। 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकियों ने हमला किया। उन्होंने 28 पर्यटकों को मार दिया और कई घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली। इस हमले के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने पहलगाम को घेर लिया और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…