Select Date:

उर्वशी रौतेला तो पहुंच गईं, ईशा नेगी कहां हैं? ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के दिन किया था आखिरी पोस्ट

Updated on 06-01-2023 10:10 PM
Rishabh Pant Girlfriend: मौत के मुंह से बाल-बाल बचने वाले क्रिकेटर ऋषभ पंत देहरादून से मुंंबई शिफ्ट कर दिए गए हैं। एयरलिफ्ट कर उन्हें मशहूर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में चंद दिन पहले ही एडमिट करवाया गया था। ऋषभ पंत का हाल जानने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हॉस्पिटल तक पहुंच गईं, उन्हें अंदर जाने तो नहीं मिला, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अस्पताल की बिल्डिंग की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो नजर आ रही है। याद हो कि कुछ महीने पहले उर्वशी और ऋषभ पंत आपस में भिड़ गए थे, दोनों की डेटिंग की अफवाह भी थी।

कहां हैं ईशा नेगी?

अब ऋषभ पंत के चाहने वाले उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी की खोज-खबर ले रहे हैं। ईशा की सोशल मीडिया प्रोफाइल्स खंगाली जा रहीं हैं। ये जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या ईशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए कुछ पोस्ट किया है। ईशा के इंस्टाग्राम हैंडल पर नजर डालें तो पता लगता है कि उन्होंने आखिरी पोस्ट एक्सीडेंट से एक रात पहले ही किया था। ऋषभ पंत 30 दिसंबर की अल-सुबह हादसे का शिकार हुए जबकि ईशा ने 30 दिसंबर को पोस्ट किया था।

इधर उर्वशी की दुआएं

ऋषभ पंत के हादसे की खबर मिलते ही उर्वशी रौतेला ने अपने एक फोटोशूट की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'प्रार्थना #प्यार #UrvashiRautela #UR1,' उर्वशी ने कुछ साफ तो नहीं लिखा पर वह पंत के लिए ही प्रार्थनाएं कर रहीं थीं। उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने भी पोस्ट किया था, 'सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ और आपका हेल्थ दूसरी तरफ। आपने उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। भगवान आपका भला करें।

डॉ दिनशॉ पारदीवाला कर रहे इलाज

ऋषभ पंत का ट्रिटमेंट अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की देखरेख में हो रहा है। मशहूर डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला उनका आगे का इलाज करेंगे। पंत को घुटनों में इंजरी है। लिगामेंट टियर फटने के बाद ठीक होने और रिहैबिलिटेशन की लंबी प्रकियाओं से गुजरना होगा। दुबई से लौटकर अपने होमटाउन रुड़की जाने के दौरान नारसन बॉर्डर पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में ऋषभ के पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.