भारत से बातचीत में मदद का अमेरिकी दावा खोखला.... जहरीले बिलावल भुट्टो की खिसियाहट
Updated on
25-12-2022 07:03 PM
इस्लामाबाद: भारत-पाकिस्तान संबंधों को सुधारने में अमेरिकी मदद पर बिलावल भुट्टो जरदारी ने नाराजगी का इजहार किया है। अपने अमेरिका दौरे को सफल बताने वाले बिलावल ने तंज कसा कि अमेरिका ने पब्लिक स्टेटमेंट को छोड़ भारत का कहीं भी जिक्र नहीं किया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो चाहते थे कि अमेरिका, भारत पर पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने का दबाव बनाए। इसे लेकर बिलावल ने बाइडेन प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली सीनेटरों से मुलाकात भी की थी। इस दौरान पाकिस्तान को अमेरिकी चंदे का रास्ता जरूर खुला, लेकिन भारत के साथ संबंधों पर कोई बात नहीं बन सकी।
अमेरिका पर क्यों गुस्साए बिलावल भुट्टो
पाकिस्तान के नौसिखिए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से भारत के साथ संबंधों को सुधारने में अमेरिकी मदद की पेशकश पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने अमेरिका के खिलाफ नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक बयानों के अलावा अमेरिका का जिक्र कहीं नहीं किया। भारत के साथ बातचीत में वॉशिंगटन की मध्यस्थता पर उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के साथ संबंधों पर बैठकों में कोई चर्चा नहीं हुई। इसका जिक्र सिर्फ सार्वजनिक बयान में ही आया है। बिलावल चाहते थे कि अमेरिका भारत को लेकर सख्त बयान जारी करे। यही कारण था कि उन्होंने भारत के खिलाफ अपने पद की गरिमा के खिलाफ निचले स्तर की बयानबाजी की थी।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…