Select Date:

ट्रेड वॉर के बीच अमेरिकी डॉलर पर संकट, इन 5 कारणों से डोल रहा है सिंहासन?

Updated on 26-04-2025 01:52 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी डॉलर को अभी तक अजेय समझा जाता था। पूरी दुनिया के बाजार हिल जाते थे, मुद्रा की कीमत ऊपर-नीचे हो जाती थी, लेकिन डॉलर अपनी जगह अडिग रहता था। दुनिया के कई देशों को सेंट्रल बैंकों में डॉलर जमा है। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के शासन में डॉलर भी डगमगा गया है। क्या उसकी बादशाहत जाने वाली है? इन 5 कारणों से हिल रही है डॉलर की कुर्सी...
भरोसा घटा
ट्रंप प्रशासन की टैरिफ और आर्थिक नीतियों के कारण विदेशी निवेशक अमेरिकी स्टॉक्स और बॉन्ड्स से दूरी बना रहे हैं। इससे डॉलर पर भरोसा घटा है, उसकी मांग कम हो रही है।
विदेशी निवेशक
अमेरिकी बाजार में विदेशी निवेशकों ने करीब 32 ट्रिलियन डॉलर का निवेश किया हुआ है। अब ये निवेशक दूसरे विकल्प भी देख रहे हैं। इस साल डॉलर की वैल्यू कई दूसरी मुद्रा की तुलना में 9% गिर गई है।

दूसरों की मजबूती
साल 2001 में दुनिया के कुल फॉरेन करंसी रिजर्व में डॉलर का हिस्सा 73% था, अब 58% है। स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और स्वीडन की करंसी की हिस्सेदारी बढ़ी है। केंद्रीय बैंकों ने पिछले तीन वर्षों में हर साल 1000 टन ज्यादा सोने की खरीदारी की है, जो पहले की तुलना में पॉइंट 140% ज्यादा है।
निर्भरता नहीं
दुनिया डॉलर पर निर्भरता घटा रही । ट्रंप की जीत के साथ ही इसकी शुरुआत हो गई थी। अमेरिका के बजट घाटे और बढ़ते कर्ज के कारण आने वाले वक्त
में वॉशिंगटन की आर्थिक समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं।

$ नहीं तो कौनचीन की अर्थव्यवस्था बड़ी है, पर उसकी मुद्रा युआन को डॉलर के मुकाबले तैयार होने में समय लगेगा। चीन की आर्थिक नीतियां कठोर है वहां की सरकार पर भी विदेशी निवेशक भरोसा नही कर पाते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.