शेयर बाजार को यूएस फेड ने दी गुड न्यूज, ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, दिए ये संकेत
Updated on
14-12-2023 02:45 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी फेडलर रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार प्रमुख ब्याज दरों में इजाफा नहीं किया है। ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा गया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ब्याज दरें निर्धारित करने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) के इस फैसले से दुनियाभर के बाजारों को राहत मिली है। फेड चेयरमैन ने ब्याज दरों को यथावत रखते हुए इन्हें 22 साल की ऊंचाई पर बरकरार रखा है। मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक में ब्याज दरों को 5.2 से लेकर 5.5 के स्तर पर ही रखा गया है। बता दें कि जुलाई के महीने में से ब्याज की दर इसी स्तर पर बनी हुई है। मुद्रास्फीति की दर कम होने और अर्थव्यवस्था में स्थिरता की वजह से फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के सदस्यों ने ब्याज दर को 5.25 से लेकर 5.5 के बीच रखने का फैसला किया है।
दो दिन चली बैठक
एफओएमसी की दो दिन चली बैठक के बाद यूएस फेडरल रिजर्व चेयरमैन ने साल 2023 की आखिरी रेट बैठक में बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट को 5.25-5.50 फीसदी पर रखा है। ये बाजार के अनुमान के मुताबिक ही रहा है। वहीं लगातार तीसरी बार बिना बदलाव का रुख एफओएमसी ने अपनाया है।
अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी
अमेरिकी फेडलर रिजर्व बैंक के प्रमुख ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करने से अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल आया है। इस फैसले की उम्मीद पहले से की जा रही थी। जुलाई से पहले 11 बार बढ़ोतरी हुई थी। ब्याज दरों में बदलाव नहीं होने के बाद डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 400 अंक से ज्यादा उछला है। यह पहली बार 37 हजार के स्तर को पार कर गया। फेड रिजर्व के मुखिया के मुताबिक, महंगाई लगातार कम होने के कारण फेड अधिकारियों ने दरें बढ़ाने की संभावना जताई है। अमेरिका में कोर इन्फ्लेशन की दर 3.7 फीसद के आस पास है। ब्याज दरों में कमी या बढ़ोतरी के लिये फडरल रिजर्व कोर इन्फ्लेशन दर पर पैनी निगाह रखता है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…