फिलीपींस में 1945 से था अमेरिकी सैन्य अड्डा
नेवल बेस सुबिक बे 1945-1992 तक अमेरिका का एक प्रमुख शिप मेंटीनेंस, सप्लाई और रिक्रिएशन फैसिलिटी था। यह नेवल बेस 262 वर्ग मील इलाके में फैला अमेरिकी सशस्त्र बलों का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अड्डा था। 1992 में फिलीपींस की सरकार ने इस बेस को सुबिक बे फ्रीपोर्ट जोन में बदल दिया था। इसके बाद से अमेरिकी सेना की विदाई हो गई और इस अड्डे को बंद कर दिया गया। तब से अमेरिकी सरकार इस मिलिट्री बेस को फिर से खोलने के लिए फिलीपींस से लगातार संपर्क में थी।
फिलीपींस और चीन में है सीमा विवाद
फिलीपींस और चीन में जल क्षेत्र को लेकर विवाद है। दोनों ही देश स्प्रैटली द्वीप समूह के व्हिटसन रीफ के बड़े हिस्से पर अपना दावा करते हैं। पिछले कई महीनों से फिलीपींस की जल सीमा में मौजूद एक द्वीप पर चीनी नौकाओं ने कब्जा किया हुआ है। जब इस द्वीप पर दोबारा कब्जे के लिए फिलीपींस ने अपनी सेना भेजी तो उसे चीन ने खदेड़ दिया और नौका को भी जब्त कर लिया। इस घटना के बाद फिलीपींस के तत्कालीन राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने चीन से युद्ध को ही एकमात्र विकल्प बताया था।
