Select Date:

अमेरिका-तालिबान की डील:2 साल आतंकियों की कैद में रहा US इंजीनियर रिहा, बदले में अमेरिका ने खूंखार आतंकी छोड़ा

Updated on 21-09-2022 06:01 PM

अमेरिका और तालिबान की एक डील सामने आई है। इसके लिए कई महीनों से बातचीत जारी थी। डील को प्रिजनर एक्सचेंज यानी कैदियों की अदला-बदली कहा जा रहा है। एक अमेरिकी इंजीनियर दो साल से तालिबान की कैद में था। इसे तालिबान हुकूमत ने रिहा कर दिया है। बदले में अमेरिका ने तालिबान के खूंखार आतंकी, ड्रग स्मगलर और फाइनेंसर को रिलीज कर दिया।

खास बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, डीटेल्स देने से वो बचते रहे। तालिबान ने भी प्रिजनर एक्सचेंज की बात तो मानी, लेकिन वो तफ्सील देने से बचता रहा।

कौन हैं ये दो कैदी

अमेरिकी इंजीनियर, जिसे तालिबान ने रिहा किया, इसका नाम मार्क फ्रेरिक्स है। अमेरिका ने जिस तालिबानी को छोड़ा, उसका नाम हाजी बशीर नूरजी है। तालिबान और अमेरिका दोनों ने ही इस एक्सचेंज की पुष्टि कर दी है। हाजी बशीर कई साल से कंधार में ड्रग तस्करी कर रहा था। इसी काले कारोबार के चलते वो 1990 के आसपास बड़ा कारोबारी भी बन गया

दो साल तक चली बातचीत

कैदियों की अदला-बदली का सिलसिला दो साल चला। फ्रेरिक्स पहले US नेवी में थे। बाद में अफगानिस्तान में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने लगे। जनवरी 2020 में उन्हें तालिबान ने पकड़ लिया और बंधक बना लिया। इसके बाद से वो अफगानिस्तान की किसी जेल में थे।

दूसरी तरफ, बशीर नूरजी को ड्रग तस्करी के आरोपों में अमेरिका ने 2005 में गिरफ्तार किया था। उसे अमेरिका की किसी जेल में रखा गया था। 17 साल बाद उसे सौदेबाजी की तहत रिहाई मिली है।

दोनों सरकारों का रुख स्पष्ट नहीं

तालिबान के विदेश मंत्री मुत्तकी ने कहा- हम अमेरिका समेत किसी भी देश से बातचीत के लिए तैयार हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक स्टेटमेंट में कहा- मार्क को लाना जरूरी था। ऐसे फैसले लेने में कठिनाई आती है। मैं इन चीजों को हलके में नहीं लेता।

बाइडेन चाहते है कि अफगानिस्तान में फंसे सभी अमेरिकी नागरिकों को जल्द से जल्द वापस लाया जाए। बाइडेन सरकार ने तालिबान से दोहा में 2020 में पीस एग्रीमेंट (शांति समझौता) किया था। इसमें तालिबान ने अमेरिका से सेना हटाने और अमन बहाली की मांग की थी।

अफगानिस्तान का पैसा वहां के लोगो के लिए खर्च करेंगे बाइडेन

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद बाइडेन ने अफगानिस्तान के एसेट्स और फंड्स फ्रीज कर दिए थे। यह फंड्स और एसेट्स करीब 9 अरब डॉलर के हैं। इन फंड्स को बाइडेन ने स्विट्जरलैंड के एक ट्रस्ट में डाल दिया है। यह ट्रस्ट अफगानिस्तान के लोगों के लिए काम करेगा। इसमें तालिबान का कोई हिस्सा नहीं होगा। दूसरी तरफ, तालिबान चाहता था कि बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन यह फंड्स उनके हवाले कर दे। अमेरिका इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

अमेरिका के और भी लोग तालिबान के राज में फंसे

अमेरिका के इंडिपेंडेंट फिल्मकार इवोन शेयरर भी तालिबान की कब्जे में है। वह काबुल में फिल्म बना रहे थे, तभी उन्हें और उनके अफगानी प्रोडूसर को बंदी बना लिया गया। अब अमेरिका इनकी रिहाई के लिए कोशिश करेगा।

दरअसल, पिछले महीने जब अमेरिका ने काबुल में अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को मार गिराया था, तब से अमेरिका को डर था कि कहीं तालिबान उसकी कैद में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को न मार डाले। हालांकि, तालिबान ने ऐसा कुछ नहीं किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.