Select Date:

USA ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 में हराया:6 रन के जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज भी जीती

Updated on 24-05-2024 01:20 PM

USA ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश से टी-20 सीरीज जीत कर उलटफेर के संकेत दे दिए हैं। ह्यूस्टन के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्पलेक्स में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में USA ने बांग्लादेश को 6 रन से हरा दिया।

इसके साथ ही तीन टी-20 मैचों की सीरीज में USA ने 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं पहली बार USA ने बांग्लादेश को किसी फॉर्मेट की सीरीज में हराया है। USA ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 19.3 ओवर में 138 रन बना कर पवेलियन लौट गई।

मोनांक पटेल ने 42 रन की पारी खेली
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी USA के ओपनर स्टीवन टेलर और कप्तान मोनांक पटेल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। टेलर ने रिशद हुसैन की गेंद पर तंजिद हसन को कैच देकर आउट हुए। उन्होंने 28 गेंदों का सामना कर 31 रन बनाए। वहीं कप्तान मयंक पटेल ने 38 गेंदों का सामना कर 42 रन की पारी खेली।

उन्होंने टेलर के बाद आरोन जोन्स के साथ 56 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को सम्मानजनक तक पहुंचाने में योगदान दिया। जोन्स ने 34 गेंदों पर 35 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए।

बांग्लादेश की शुरुआत खराब
वहीं 145 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद ही खराब रही। सलामी बल्लेबाज सौम्या सरकार बिना खाता खोले ही 1 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद बांग्लादेश का दूसरा विकेट भी 30 रन पर गिर गया। तंजिद हसन भी 19 रन बना कर पवेलियन लौट गए।

कप्तान नजमुल शांतो ने पारी को संभाला। पहले उन्होंने तंजिद हसन के साथ 22 गेंदों पर 29 रन की साझेदारी की। उसके बाद तौहीद ह्दय के साथ 37 गेंदों पर 48 रन की पार्टनरशिप कर टीम को जीत दिलाने का भरसक कोशिश की और वह सफल नहीं हो पाए। शांतो ने 34 गेंदों पर 36 रन बनाए।

उनके जाने के बाद तौहिद ह्दय और शाकिब हसन ने पारी को संभालने का प्रयास किया। तौहीद ने 21 गेंदों पर 25 रन और शाकिब हसन ने 23 गेंदों पर 30 रन बनाए।

USA की ओर से अली खान सफल गेंदबाज
USA की ओर से अली खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3.3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि सौरभ नेत्रावालकर ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और षड्ले वैन ने 2-2 विकेट लिए। जसदीप सिंह और कोरी एंडरसन को भी 1-1 विकेट मिले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.