हमारे प्लान को लीक कर देते थे.. नीतीश ने बताया, मांझी को क्यों कहा- अब चले जाइए
Updated on
16-06-2023 06:30 PM
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का मंत्री बेटा अचानक नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दिया? इस पर से नीतीश कुमार ने पर्दा उठा दिया। उन्होंने कहा कि 'हमारी मीटिंग की अंदर की बात बीजेपी को बता देते थे, इसलिए मैंने बोला कि पार्टी को मर्ज करिए या जाइए यहां से।' 13 जून को अचानक मंत्री संतोष सुमन मांझी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई थी। रिजाइन करने के बाद उन्होंने कहा था कि जेडीयू में उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को विलय करने का दबाव दिया जा रहा था।
'अच्छा हुआ... मीटिंग में रहते थे तो BJP को खबर देते थे'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को लेकर पहला बयान दिया। मांझी के मंत्री बेटे ने 13 जून को नीतीश कैबिनेट से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इस मामले पर नीतीश कुमार ने कहा कि अच्छा हुआ... मीटिंग में रहते थे तो BJP को खबर देते थे। उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी स्ट्रैटजी को लीक कर देते थे। सारी प्लानिंग बीजेपी को बता देते थे। इसलिए उनसे कहा का अपनी पार्टी को मर्ज कीजिए या फिर यहां से जाइए।
हमारी बात को लीक कर देते थे मांझी- नीतीश कुमार
दरअसल, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने तीन दिन पहले नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही बिहार महागठबंधन सरकार से मांझी की पार्टी निकल गई। अब इस मामले पर से नीतीश कुमार ने पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी वालों से मिलते जा रहे थे। ठीक हुआ, हमसे अलग हो गए।
नीतीश को मांझी पर नहीं रह गया था भरोसा
नीतीश कुमार ने कहा कि अभी विपक्षी दलों की बैठक की तैयारी की जा रही है। अगर वो इस मीटिंग में भी वो बैठते तो अंदर की बात बीजेपी को पास कर देते। नीतीश कुमार की बातों से लगा कि उनको मांझी पर भरोसा नहीं रह गया था। नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि मैंने उनको बोला कि वो या तो जेडीयू में मर्ज (पार्टी) करें या फिर यहां से जाएं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…