कार चलाते वक्त सैफ अली खान और करीना की इस गलती पर भड़के यूजर्स- पुलिस इन्हें क्यों नहीं पकड़ती?
Updated on
09-01-2023 09:51 PM
बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार सैफ अली खान और करीना कपूर खान पपाराजी के बीच भी काफी पॉपुलर हैं। जब भी करीना और सैफ साथ निकलते हैं तो पपाराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए उतावले हो जाते हैं। हाल ही सैफ और करीना दोनों बेटों- तैमूर और जेह के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन से लौटे और अब अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो चुके हैं। इसी बीच दोनों रविवार को एक साथ मुंबई में स्पॉट किए गए। करीना और सैफ पहले करिश्मा कपूर के घर गए थे। इसके बाद दोनों रणबीर और आलिया की बेटी राहा से मिलने गए थे। वहां से जब वो निकले तो गाड़ी में थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।
Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan को बाहर निकलते देख पपाराजी ने तुरंत ही अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सामने आया है। लेकिन अब इसी वीडियो को देखने के बाद यूजर्स करीना और सैफ पर भड़के हुए हैं और ट्रोल कर रहे हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? दरअसल सैफ और करीना जब गाड़ी चला रहे थे तो उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। यही देखकर लोग हैरान रह गए और वीडियो पर कमेंट कर सवाल पूछ रहे हैं कि इन दोनों ने सीट बेल्ट क्यों नहीं पहनी?
यूजर्स ने किया ट्रोल, एक बोला- पुलिस इन्हें क्यों नहीं पकड़ती?
विरल भयानी ने सैफ अली खान और करीना कपूर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर ताबड़तोड़ कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने सैफ और करीना को गाड़ी में बिना सीट बेल्ट के देख लिखा, 'ये नियम सिर्फ आम जनता के लिए है। इनके लिए नहीं।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, 'क्या बॉलीवुडवाले सीट बेल्ट पहनने में यकीन नहीं रखते या फिर ये एलियन हैं?' एक और यूजर का कमेंट था, 'ये लोग सीट बेल्ट क्यों नहीं पहनते? आखिर मुंबई पुलिस इन लोगों को क्यों नहीं पकड़ती?'
स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे थे सैफ और करीना
मालूम हो कि करीना और सैफ अली खान पिछले कुछ समय से स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे थे। वहां से करीना ने फैमिली के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो करीना 2022 में आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं। अभी करीना ने अपना नया प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है। वहीं सैफ अली खान फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…