देश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 3,824 नए मामले मिले। 184 दिनों में एक दिन में सर्वाधिक नए मामले हैं। रोजाना संक्रमण दर भी बढ़कर 2.87 प्रतिशत हो गई है। पिछले चार दिनों में तीसरी बार है, जब एक दिन में तीन हजार से ज्यादा केस आए हैं। पांच लोगों की मौत भी हो गई।
