वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर कूटा, तूफानी फिफ्टी से कंगारुओं की उड़ाई धज्जियां
Updated on
24-09-2025 03:20 PM
ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए भारत की अंडर-19 टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी धूम मचा रहे हैं। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। टीम इंडिया के लिए वैभव ने 68 गेंद में 70 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में वैभव ने 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए। वैभव की ये पारी उस समय आई जब टीम इंडिया ने बिना कोई रन बनाए कप्तान आयुष म्हात्रे का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद वैभव ने तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने उतरे विहान मल्होत्रा के साथ मिलकर 116 रनों की शतकीय साझेदारी की।
बता दें कि वैभव पहले यूथ वनडे में कुछ ज्यादा प्रभावी नहीं रहे थे। सीरीज के पहले मैच में वह सिर्फ 38 रन ही बना पाए थे, लेकिन दूसरे मैच में उनका बल्ला जमकर गरजा था। यूथ वनडे से पहले वैभव सूर्यवंशी इसी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर यूथ टेस्ट मुकाबले में अपने बल्ले से कमाल की बल्लेबाजी कर सनसनी मचाई थी।
विहान और अभिज्ञान ने भी किया कमाल वैभव सूर्यवंशी की इस दमदार शतकीय पारी के बदौलत ही टीम इंडिया 49.4 ओवर में 300 रन का स्कोर खड़ा किया। वैभव के अलावा टीम इंडिया के लिए विहान ने भी 70 रनों का योगदान दिया। विहान ने अपनी इस पारी में 74 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं टीम इंडिया के लिए मैच में अभिज्ञान कुंडू ने भी 5 चौके और 2 छक्के साथ 64 गेंद में 71 रनों की खेली
वहीं गेंदबाजी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विल बायरोम ने 47 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान यश देशमुख ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, केसी बार्टन, हेडन शिलर, जॉन जेम्स और आर्यन शर्मा ने 1-1 विकेट निकाला। भारतीय टीम तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना चुकी है। भारत की अंडर-19 टीम ने 21 सितंबर को खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…