शेर की तरह दहाड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी का यूं उखड़ गया डंडा, एक-एक रन को तरसे, न जानें किसकी लगी नजर
Updated on
01-12-2025 02:44 PM
नई दिल्ली: 14 साल के बिहार के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से हर कोई वाकिफ है। वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कम उम्र में सूर्यवंशी ने काफी नाम कमा लिया है। आईपीएल के डेब्यू सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सिर्फ 35 बॉल में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक ठोक दिया था। यहां से सूर्यवंशी और भी ज्यादा लाइमलाइट में आ गए थे। हाल ही में हुए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने यूएई के खिलाफ 42 बॉल में 11 चौके और 15 छक्के की मदद से 144 रन ठोक डाले थे। लेकिन, अब भारत की घरेलू टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पूरी तरह से खामोश है।
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाकर हुए बोल्ड
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बीते 30 नवंबर को बिहार और जम्मू-कश्मीर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ग्रुप स्टेज मुकाबला खेला गया। ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी इस मैच में 7 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने गजब बोल्ड मारा। सूर्यवंशी का लेग स्टंप ही उखड़ गया।इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार सूर्यवंशी फ्लॉप हो गए हैं। इससे पहले चंदीगढ़ के खिलाफ 14 तो मध्य प्रदेश के खिलाफ वैभव 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। बता दें कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले आरआर ने वैभव सूर्यवंशी को रिटेन कर लिया था।
कुछ ऐसा रहा बिहार और जम्मू-कश्मीर का मैच
जम्मू-कश्मीर ने बिहार के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बना डाले। 160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में बिहार की टीम 9 विकेट पर 125 रन ही बना पाई और 34 रन से मैच हार गई। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बिहार की यह लगातार तीसरी हार थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…