हफ्ते के पहले दिन इन तीन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रही हैं वैशाली पारिख, देखिए पूरी लिस्ट
Updated on
11-03-2024 02:06 PM
नई दिल्ली: पिछले हफ्ते घरेलू शेयर मार्केट रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। नए हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को IndiGo, JSW Energy, Alembic Pharma, RVNL और KPI Green के शेयर फोकस में रहेंगे। पिछले हफ्ते केवल चार ही दिन कारोबार हुआ था। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बाजार बंद रहा। गुरुवार को निफ्टी 19 अंक की तेजी के साथ 22,493 अंक पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 33 की तेजी के साथ 74,119 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 85,000 करोड़ रुपये की तेजी आई। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के आईपीओ की सुगबुगाहट से ग्रुप की 24 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 31.6 लाख करोड़ पहुंच गया। सबसे ज्यादा तेजी टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) में दिखाई दी। कंपनी के शेयरों में इस हफ्ते 36 फीसदी तेजी आई।
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक Prabhudas Lilladher की टेक्निकल रिसर्च की वाइस प्रेजिडेंट वैशाली पारिख ने सोमवार को तीन शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इनमें पीवीआर, एचडीएफसी लाइफ और आईटीसी शामिल हैं। उन्होंने पीवीआर का शेयर 1415 रुपये पर 1500 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसमें स्टॉप लॉस 1360 रुपये रखा है। इसी तरह एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 660 रुपये के टारगेट के साथ 622 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए स्टॉप लॉस 600 रुपये रखा गया है। कई तरह के कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी का शेयर 413 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए टारगेट 440 रुपये और स्टॉप लॉस 398 रुपये रखा गया है।
इन शेयरों पर भी रखें नजर
आज एसजेवीएन, सन फार्मा, गेंसोल इंजीनियरिंग, आरवीएनएल, एचजी इन्फ्रा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, अलेम्बिक फार्मा, केपीआई ग्रीन एनर्जी, इंडिगो और पीएनसी इन्फ्राटेक के शेयरों पर भी फोकस रहेगा। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो में प्रमोटर राकेश गंगवाल ब्लॉक डील के जरिए कुछ हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। इसी तरह एसजेवीएन ने सोलर पावर खरीदने के लिए राजस्थान ऊर्जा विकास एंड आईटी सर्विसेज के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आरवीएनएल के जॉइंट वेंचर को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से 543 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…