Select Date:

वंदे भारत कैंसिल, राजधानी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट

Updated on 19-01-2024 01:56 PM
नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड (North India Cold) में कोई कमी नहीं हुई है। लेकिन कोहरे का प्रभाव कुछ कम हुआ है। तब भी वीवीआईपी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) आज कैंसिल है। जी हां, उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने बताया है कि नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली 22415/22416 वंदे भारत एक्सप्रेस को आज कैंसिल कर दिया गया है। यही नहीं, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली आने वाले 12423 राजधानी एक्सप्रेस आज ढाई घंटे की देरी से चल रही है। आपको हम यहां बता रहे हैं कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के रनिंग स्टेटस के बारे में।

22415/22416 वंदे भारत एक्सप्रेस आज कैंसिल


नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज होते हुए वाराणसी के बीच जाने वाली और वहां से नई दिल्ली आने वाली 22415/22416 वंदे भारत एक्सप्रेस को आज कैंसिल कर दिया गया है। दरअसल, कल आज वाराणसी से नई दिल्ली के लिए सुबह छह बजे चलने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस छह घंटे रिशिड्यूल कर दिया गया है। कल यह ट्रेन दिन में ही 12 बजे वाराणसी से ही चली और रात में करीब सात घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची। इसे कल रात 22:16 बजे सवा सात घंटे की देरी से नई दिल्ली से भेजी गई। यह ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे के करीब प्रयागराज से निकली है और नौ बजे वाराणसी पहुंचने की संभावना है। इसलिए इसे आज कैंसिल कर दिया गया।

राजधानी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट


कोहरे की चपेट में राजधानी एक्सप्रेस भी है। डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस इस समय पौने ढाई घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह 07:32 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से निकली है। उस समय यह ट्रेन करीब ढ़ाई घंटे लेट थी। इसके आज दिन करीब 12 बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12301, राजधानी एक्सप्रेस भी आज सुबह पौने सात बजे कानपुर से लेट ही निकली है। उस समय यह ट्रेन एक घंटा 51 मिनट की देरी से चल रही थी। सियालदह से नई दिल्ली आने वाली 12313 राजधानी एक्सप्रेस सुबह सात बजे कानपुर से निकली है। उस समय यह ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से चल रही थी।

शान ए भोपाल एक्सप्रेस सात घंटे लेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलने वाली 12155 शान ए भोपाल एक्सप्रेस को इस समय सात घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है। इसे कल रात 22:40 बजे ही वहां से चलना था। लेकिन यह ट्रेन वहीं से पौने सात घंटे की देरी से चली है। रेलवे की वेबसाइट बता रही है कि यह ट्रेन सुबह 07:07 बजे बीना जंक्शन रेलवे स्टेशन पार की थी। जम्मूतवी से नई दिल्ली होते हुए अजमेर जाने वाली 12414 एक्सप्रेस इस समय सवा तीन घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन आज सुबह 07.30 बजे दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन से निकली है।

तेलंगाना एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से


नई दिल्ली से चल कर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद वाया नागपुर, भोपाल, झांसी जाने वाली 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस इस समय करीब 22 घंटे 21 मिनट की देरी से चल रही है। 17 जनवरी को शाम चार बजे चलने वाली यह ट्रेन अभी तक बल्लारशाह भी नहीं पहुंची है। आज सुबह 08:11 बजे यह ट्रेन विवेकानंद नगर रेलवे स्टेशन से निकली थी। खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र जाने वाली 11841 कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस आज इस समय 13 घंटे लेट चल रही है। यह ट्रेन सुबह 08:10 बजे टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसके सवा नौ बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की संभावना जताई गई है।

महाबोधि एक्सप्रेस 17 घंटे लेट


बिहार के गया से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस इस समय महज 52 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंच गई है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आज महज 52 मिनट की देरी से सुबह 06:32 बजे नई दिल्ली पहुंच गई है। पुरी से नई दिल्ली आने वाली आज की 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस इस समय करीब 10 घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह आठ बज कर 18 मिनट पर हाथरस जंक्शन से पहले पोरा से चली थी। इसके दिन में करीब 10 बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मालवा एक्सप्रेस करीब चार घंटे लेट


मध्य प्रदेश के डॉक्टर अंबेदकर नगर (MHOW) से इंदौर, उज्जैन, नई दिल्ली, अंबाला होते हुए श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे की देरी से चल रही है। आज सुबह आठ बज कर 12 मिनट पर यह ट्रेन पानीपत जंक्शन रेलवे स्टेशन से निकली है। कटिहार से अमृतसर जाने वाली 15707 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस इस समय महज 50 मिनट की देरी से चल रही है। आज सुबह 07.45 बजे यह अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकली थी। बिहार के भागलपुर, जमालपुर, पटना होते हुए नई दिल्ली आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस कल रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय या मुगलसराय जंक्शन से एक घंटा 12 मिनट की देरी से निकली थी। लेकिन यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंचते-पहुंचते पौने चार घंटे लेट हो गई थी। सुबह 08:25 बजे यह ट्रेन जलेसर रोड रेलवे स्टेशन अप्रोच करने वाली है।

रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस 7 घंटे लेट


मध्य प्रदेश के रीवा से आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12427 रीवा एक्सप्रेस इस समय साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन आज सुबह 07:34 बजे अलीगढ़ जंक्शन से निकली थी। यदि यह राइट टाइम रहती तो सुबह छह बज कर 40 मिनट पर ही ट्रेन आनंद विहार पहुंच जाती। प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस आज राइट टाइम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.