17 जून को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
पटना-रांची के बीच चलनेवाली जन शताब्दी एक्सप्रेस का चेयर कार का किराया 650 रुपए हो सकता है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि वंदे भारत का किराया अप्रूवल के लिए बड़े अधिकारियों को भेजा गया है। इसके मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। ये ट्रेन पटना से सुबह खुलकर जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए रांची-हटिया तक दोपहर में पहुंचेगी। वहीं, रांची से दोपहर बाद खुलकर देर रात पटना पहुंचेगी। अब तक इस रूट पर रेलवे की ओर से दो बार वंदे भारत का ट्रायल किया जा चुका है।
