Select Date:

वंदे भारत छह घंटे तो राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे से भी ज्यादा लेट, अन्य ट्रेनों का जानें हाल

Updated on 15-01-2024 02:15 PM
नई दिल्ली: नार्थ इंडिया का कोहरा (Fog) तो फेमस है ही। लेकिन इस साल कोहरे की वजह से रेल यात्रियों को कुछ ज्यादा ही परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली 22416 वाराणसी वंदे भारत को कल रात में ही 11 बज कर पांच मिनट पर पहुंचना था। यह ट्रेन अभी तक बनारस नहीं पहुंच पाई है। आज सुबह साढ़े 10 बजे कोलकाता पहुंच जाने वाली सियालदह राजधानी अभी कानपुर भी नहीं पहुंच पाई है। आम मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की तो हाल ही नहीं पूछें। हम यहां बता रहे हैं कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के बारे में।

वंदे भारत एक्सप्रेस छह घंटे से ज्यादा लेट

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली 22416 वाराणसी वंदे भारत (Vande Bharat Express) का यहां से दिन में तीन बजे चलने का टाइम है। कल यह ट्रेन यहीं से रात नौ बज कर सात मिनट पर चली जो कि तयशुदा समय से छह घंटे से भी ज्यादा की देरी है। यह ट्रेन सुबह 08.11 बजे शिकोहाबाद जंक्शन से रवाना हुई है। उम्मीद है कि यह ट्रेन दोपहर बाद दो बजे तक वहां पहुंचे। वाराणसी से नई दिल्ली आने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस का सुबह छह बजे वाराणसी से चलने का टाइम है। इस ट्रेन का रैक ही दोपहर बाद दो बजे वहां पहुंचेगा उसके मेंटनेंस के बाद वापस भेजना तुरंत नहीं हो पाएगा। इसलिए माना जा रहा है कि यह ट्रेन भी 10 घंटे लेट तो चलेगी ही।

राजधानी एक्सप्रेस 14 घंटे से भी ज्यादा लेट


कोहरा ने किसी ट्रेन को नहीं बख्शा है। नई दिल्ली से सियालदह जाने वाली 12314 राजधानी एक्सप्रेस को कल शाम साढ़े चार बजे यहां से चलना था। लेकिन रैक देरी से आने के कारण यह ट्रेन आज तड़के 03:54 बजे चल पाई है। अभी यह ट्रेन आठ बजे खुर्जा जंक्शन से पहले सिकंदरपुर से निकली है। इस समय यह ट्रेन 14 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है। नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली 12302 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस को भी कल शाम चार बज कर 50 मिनट पर नई दिल्ली से चलना था। लेकिन यह ट्रेन आज तड़के दो बजे, नौ घंटे से भी ज्यादा देरी से चली है। सुबह आठ बजे यह ट्रेन कुलवा से निकली है। इसके कानपुर में ही दिन में साढ़े 10 बजे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मतलब कि 13 घंटे से भी ज्यादा देरी। डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस भी इस समय पांच घंटे की देरी से चल रही है। सुबह सवा सात बजे यह ट्रेन प्रयागराज से चली थी और सवा आठ बजे रसूलाबाद स्टेशन से निकली है।


तेलंगाना एक्सप्रेस 13 घंट से भी ज्यादा लेट

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से नागपुर, भोपाल, झांसी होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12723 तेलंगाना एक्सप्रेस इस समय 13 घंटे 19 मिनट की देरी से चल रही है। यह ट्रेन आज सुबह पौने आठ बजे भोपाल से पहले बरबतपुर रेलवे स्टेशन क्रॉस की थी। खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र जाने वाली 11841 कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस आज इस समय करीब तीन घंटे लेट चल रही है। यह ट्रेन सुबह सवा आठ बजे धौलपुर से पहले हेतमपुर रेलवे स्टेशन से चली थी। जम्मूतवी से नई दिल्ली होते हुए अजमेर जाने वाली 12414 एक्सप्रेस इस समय जम्मूतवी से ही नहीं चली है। इसे कल शाम सवा छह बजे ही वहां से चलना था। मतलब कि 14 घंटे से ज्यादा की देरी हो गई है।

महाबोधि एक्सप्रेस साढ़े 14 घंटे लेट

बिहार के गया से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन या मुगलसराय होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस इस समय साढ़े 14 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को कल शाम सवा पांच बजे ही मुगलसराय से चलना था। लेकिन सुबह 07:51 बजे वहां से चली है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस इस समय करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह सवा साढ़े आठ बजे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। पुरी से नई दिल्ली आने वाली आज की 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस इस समय करीब सवा आठ घंटे की देरी से चल रही है। सुबह आठ बज कर 20 मिनट पर यह फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसके दिन में करीब 12 बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

विक्रमशिला एक्सप्रेस पांच घंटे लेट

मध्य प्रदेश के डॉक्टर अंबेदकर नगर (MHOW) से इंदौर, उज्जैन, नई दिल्ली, अंबाला होते हुए श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस करीब सवा पांच घंटे की देरी से सुबह सात बजे मथुरा जंक्शन से निकली है। कटिहार से अमृतसर जाने वाली 15707 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 06.34 बजे इटावा से चली है। उस समय ट्रेन करीब नौ घंटे की देरी से चल रही थी। बिहार के भागलपुर, जमालपुर, पटना होते हुए नई दिल्ली आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस कल रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय या मुगलसराय जंक्शन से राइट टाइम निकली थी। लेकिन यह ट्रेन सुबह पौने चार बजे कानपुर सेंट्रल पहुंच पाई है। इस समय यह ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से चलते हुए इटावा जंक्शन से पहले, एकदिल स्टेशन से निकली है।

रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस 10 घंटे लेट


मध्य प्रदेश के रीवा से आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12427 रीवा एक्सप्रेस इस समय करीब 10 घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से सुबह 07:04 बजे निकली थी। यदि यह राइट टाइम रहती तो सुबह छह बज कर 40 मिनट पर ही यह ट्रेन आनंद विहार पहुंच जाती। प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस इस समय करीब छह घंटे की देरी से चल रही है। आज करीब सवा आठ बजे यह ट्रेन एकदिल रेलवे स्टेशन से निकली थी। इसके दिन में करीब 12 बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आजमगढ़ से नई दिल्ली आने वाली 12225, कैफियत एक्सप्रेस आज कैंसिल कर दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.