Select Date:

वंदे भारत आसान करेगी हिमाचल का सफर, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने में 3 घंटे से भी कम लगेगा समय

Updated on 13-10-2022 04:21 PM

 नई दिल्ली
 
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब अंदौरा से शुरू होने वाली देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी को और कम कर देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऊना स्टेशन देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। हालांकि नियमित संचालन की शुरुआत की तारीख और किराए की घोषणा अभी नहीं हुई है।

अदौरा से 1 बजे निकलेगी

रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि यह बुधवार को छोड़कर वंदे भारत हर दिन चलेगी। अंब अंदौरा से दोपहर 1 बजे चलेगी और दोपहर 3.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ऊना और पंजाब के आनंदपुर साहिब में रुकेगी जो सिखों का एक प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है।

सुबह 6:25 पहुंचेगी दिल्ली                                                                                 

चंडीगढ़ से यह 6.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी, जिससे पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच ट्रेन यात्रा के समय में आधे घंटे की कमी आएगी। यह वंदे भारत ट्रेन अंबाला में भी रुकेगी। फिलहाल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें चंडीगढ़-दिल्ली यात्रा में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लेती हैं। अंब से दिल्ली तक का सफर महज साढ़े पांच घंटे का होगा।
 
5:50 दिल्ली से अंदौरा के लिए निकलेगी                                                                   

रिवर्स रूट पर यह दिल्ली से सुबह 5.50 बजे शुरू होगी और 10.34 बजे ऊना पहुंचेगी और 11.05 बजे अंब अंदौरा में समाप्त होगी। यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

पर्यटकों को देगी बढ़ावा
यह सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों का "उन्नत संस्करण" है, बहुत कम समय में ज्यादा स्पीड से चलती है। वंदे भारत ट्रेन केवल 52 सेकंड में 100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक अनुभव देगी। वंदे भारत ट्रेनें वर्तमान में दिल्ली-वाराणसी और गांधीनगर-मुंबई के अलावा दिल्ली-कटरा (जम्मू) रूट पर चलती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.