प्रकाश तरण पुष्कर में जिला तैराकी प्रतियोगिता संपन्न
भोपाल। प्रकाश तरण पुष्कर में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में वाणी जैन ने छह स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रतियोगिता भोपाल जिला तैराकी संघ द्वारा आयोजित की गई। इसमें सिद्धार्थ काक और विजय पटेल पांच-पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। व्योम खन्ना , आदित्य खरे ,वेदान्त चौहान ने चार-चार स्वर्ण पदक जीते हैं। इनके अलावा ईशान डोंगरे , ध्रुव साहू , कृतिशा दानवानी, मोली आहूजा, तेजस बाथम , हिमांशी लीलानी ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। विक्रांत काक, अर्शिका काक , ईशिता परिहार , निनाद जैन , अरीज़ ख़ान , ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। जबकि नव्या सिंह , स्वयं takalkar, अर्थ जैन , यशविका merotha, अर्जुन राय, मेलिसा अब्राहम , बादल राज, लावण्या, आश्लेषा, दुर्विशा , चिराग क्रिशनन ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 186 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इनके बीच 139 स्पर्धाएं हुईं। भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि यह तैराकी प्रतियोगिता पांच आयु वर्ग में खेली गई। यहां से चयनित तैराकी नीमच में एक से चार जून तक आयोजित होने वाली 51वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्धाटन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने किया। इस मौके पर आयकर आयुक्त राजकुमार घोष और भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…