नशे के नेटवर्क का गेटवे बन रहा बनारस! नेपाल-बांग्लादेश पहुंच रही कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप
Updated on
24-11-2025 01:54 PM
वाराणसी: कोडीन युक्त कफ सिरप के नाम पर नशे का कारोबार करने वाले सौदागरों ने बनारस को अपने धंधे का 'गेट वे' बना लिया है। इसी 'गेट वे' के जरिए प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बांग्लादेश और नेपाल भेजी जाती थी, जहां इस सिरप का इस्तेमाल दवा के रूप में नहीं, नशे के लिए किया जाता है। यह खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग द्वारा पिछले दिनों कोडीन युक्त कफ सिरप की तलाश में की गई छापेमारी की पड़ताल में हुआ है।
यह है रूट: यूपी में अब तक अलग-अलग जगहों पर हुई छापेमारी में सामने आया है कि कोडीन युक्त कफ सिरप विभिन्न नामों से हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में स्थित दवा की फैक्ट्रियों से बनवाया गया था। यह प्रतिबंधित कफ सिरप फैक्ट्रियों से सीधे गाजियाबाद पहुंचता है और वहां से आगरा के जरिए उसे बनारस लाया जाता है। बनारस के रास्ते इन सिरप को ट्रकों से पश्चिम बंगाल के जरिए बांग्लादेश और बिहार के रास्ते नेपाल भेजा जाता है।
कागजों पर सिंडिकेट के जुड़ी फर्मों द्वारा इसकी बिक्री यूपी के अलग-अलग जिलों के मेडिकल स्टोर पर दिखाई जाती है। अब तक की पड़ताल में स्पष्ट हो चुका है कि इसके लिए सिर्फ विलिंग ही फर्जी नहीं होती, बल्कि अधिकतर मेडिकल स्टोर भी फर्जी होते हैं। FSDA के अधिकारियों का मानना है कि बांग्लादेश में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध होने से वहां कोडीन युक्त इस कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है और वहां सिरप की एक शीशी चार से पांच गुना रेट पर बिकती है। इसी तरह नेपाल में भी कफ सिरप का इस्तेमाल दवा के रूप में कम नशे के लिए ज्यादा होता है।
इस तरह जुड़ी कड़ियां: एमपी में हुई बच्चों की मौत के बाद से यूपी में FSDAने इस प्रतिबंधित सिरप को लेकर अभियान चलाया है। लेकिन, अभियान में तेजी आई गाजियाबाद में इन प्रतिबंधित सिरप की बरामदगी के बाद। चार नवंबर को गाजियाबाद पुलिस ने चार ट्रकों से 1.57 लाख कोडीन युक्त कफ सिरप का जखौरा पकड़ा और आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
इन लोगों से पूछताछ के बाद लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी शुरू हुई। छापेमारी में मिले दस्तावेज के आधार पर FSDA ने वाराणसी के में शुभम जायसवाल के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से टीम को सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जानकारी हुई।
प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी का खुलासा होने के बाद शुरू हुई जांच में एक के बाद एक कई चौकाने वाली बातें सामने आ रही है। नशीले कफ सिरप की तस्करी में शामिल रांची की शैली ट्रेडर्स ने वाराणसी की 109 फर्मों को फर्जी बिलों से 100 करोड़ से ज्यादा के सिरप सप्लाई करना दिखाया था।
छानबीन में इनमें से कई फर्मे फर्जी निकली। फर्म के पते पर झोपड़ी या जनरल स्टोर पाए गए हैं। सारनाथ की एक दुकान पर नाबालिग नमकीन बेचते मिला। 20 थोक लाइसेंसधारियों के पते पर हकीकत जानने पहुंची टीमों को पता चला कि सभी फर्मे बोगस है।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…