Select Date:

वाराणसी: आलीशान सेट की तस्वीरें-वीडियो, राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू के लिए बसाया पूरा शहर

Updated on 25-03-2026 12:41 PM
एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' पिछले काफी समय से चर्चा में है, और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'वाराणसी' में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी है, जिनकी केमिस्ट्री और राजामौली की कहानी देखने को फैंस उतावले हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी सी डिटेल भी उनकी एक्साइटमेंट के लेवल को बढ़ा दे रही है। हाल ही 'वाराणसी' के सेट की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सेट की आलीशान तस्वीरें सामने आई हैं।

'वाराणसी' के सेट की तस्वीरें-वीडियो वायरल

दरअसल, 'वाराणसी' के टीजर लॉन्च से पहले एसएस राजामौली ने कुछ इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट्स को बुलाया था ताकि वो फिल्म के ग्रेंड लॉन्च इवेंट को कवर कर सकें। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल थे। डायरेक्टर ने विदेशी मीडिया को अपनी फिल्म के आलीशान सेट की झलक दिखाई थी। स्टूडियो में ही बड़े-बड़े घाट, मंदिर और आलीशान वाराणसी शहर को रीक्रिएट किया गया था।

'वाराणसी' का सेट देख फैंस हैरान

अब 'वाराणसी' के सेट की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और फैंस उन्हें देख हैरान हो रहे हैं। फैंस हैरान हैं कि एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म के लिए किस तरह वाराणसी का एक मिनिएचर शहर रीक्रिएट कर दिया। कुछ फैंस तो यह सोचकर कनफ्यूज हो रहे हैं कि टीजर में जो दिखाया गया था क्या वो ड्रोन से लिया गया सेट का शॉट था या फिर मिनिएचर्स का शॉट था?

'वाराणसी' फिल्म की कहानी, किसका क्या रोल?

'वाराणसी' की बात करें, तो यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को पैन इंडिया रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा कई साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। 'वाराणसी' में वह मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी। वहीं, कहा जा रहा है कि महेश बाबू इसमें रुद्र और श्री राम के किरदार में नजर आएंगे। उनका डबल रोल होगा। वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में कुंभ का किरदार निभाएंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वाराणसी' की कहानी टाइम ट्रैवल पर आधारित होगी, जिसमें पौराणिक कथाओं और मॉडर्न एक्शन का मिक्स दिखाया जाएगा। हालांकि, मेकर्स ने कहानी को एकदम राज़ रखा है।

'वाराणसी' फिल्म का बजट

'वाराणसी' के बजट की बात करें, तो यह 1400 करोड़ के आसपास है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। 'वैराइटी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल' के पहले सीजन को बनाने में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो को 2500 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। उस हिसाब से देखें, तो 'वाराणसी' की लागत प्रियंका के उस सीजन की लागत से 44% कम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.