Select Date:

वेदांता ने किया ऐलान, निवेशकों को 8.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी कंपनी, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट

Updated on 17-12-2024 04:28 PM
नई दिल्ली: वेदांता लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह प्रति शेयर 8.50 रुपये का डिविडेंड देगी। चालू वित्त वर्ष में कंपनी का यह चौथा अंतरिम डिविडेंड है। प्राकृतिक संसाधन समूह डिविडेंड भुगतान पर 3,324 करोड़ रुपये खर्च करेगा। डिविडेंड पेआउट की रिकॉर्ड डेट 24 दिसंबर (मंगलवार) है।

कंपनी इससे पहले निवेशकों को 11 मई, 4 जुलाई और 20 सितंबर को डिविडेंड दे चुकी है। यह कंपनी का चालू वित्त वर्ष में चौथा और आखिरी डिविडेंड होगा। कंपनी का 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में अब तक का कुल भुगतान 43.50 रुपये प्रति शेयर होगा। वेदांता ने डिविडेंड पर विचार करने के लिए अक्टूबर में भी बोर्ड की बैठक होने वाली थी लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया था।

बढ़ गई कंपनी की आय

अप्रैल-सितंबर की अवधि में ग्रुप की आय (ब्याज, टैक्स आदि को छोड़) 20,639 करोड़ रुपये थी, उसकी अब तक की सबसे ज्यादा आय है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 46% ज्यादा रही। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वेदांता ने क्यूआईपी के जरिए 8500 करोड़ और हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बिक्री के माध्यम से 3100 करोड़ से अधिक जुटाए हैं। वहीं सितंबर के अंत में कंपनी पर 56,927 करोड़ रुपये का कर्ज था।

पिछले साल भी भरी थी निवेशकों की झोली

कई बड़ी कंपनियां अपने प्रॉफिट को डिविडेंड के माध्यम से निवेशकों के साथ शेयर करती हैं। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियां शामिल हैं। वेदांता डिविडेंड देने के मामले काफी पॉपुलर है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में प्रति शेयर 29.50 डॉलर का डिविडेंड दिया था। 2024 में इसके शेयर की कीमत करीब दोगुनी हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.