इंदिरा गांधी के खिलाफ राजनारायण का केस लड़ने वाले दिग्गज वकील शांति भूषण का निधन
Updated on
01-02-2023 06:46 PM
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ वकील शांति भूषण का मंगलवार को निधन हो गया। दिल्ली स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह 97 साल के थे। 1977 से 1979 के बीच वह भारत के कानून मंत्री रहे। शांति भूषण जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। 1980 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि बाद में एक याचिका को लेकर जब पार्टी ने उनकी सलाह नहीं मानी तो उन्होंने बीजेपी छोड़ दी।
शांति भूषण और उनके बेटे प्रशांत भूषण दोनों अन्ना आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। शांति भूषण ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक अहम मामले में राजनारायण का प्रतिनिधित्व किया था। शांति भूषण इंदिरा गांधी के खिलाफ केस में राजनारायण के वकील थे। इस केस में ऐसा फैसला आया जिसने देश में राजनीतिक भूचाल ला दिया। इंदिरा गांधी को अपना पद छोड़ना पड़ा था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण के निधन पर शोक जताया और कहा कि कानूनी क्षेत्र में उनके योगदान और वंचितों के हक में आवाज उठाने के जुनून के लिए उन्हें याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शांति भूषण के निधन पर दुख जताया है।
शांति भूषण अपने समय में जाने माने वकीलों में शुमार रहे। आपातकाल के दौरान उन्होंने आंदोलन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई आंदोलनों में शिरकत की। शांति भूषण को संविधान विशेषज्ञ के तौर पर भी जाना जाता था। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…