विक्की जैन और गौहर खान का आ रहा है रोमांटिक सॉन्ग, पोस्टर देख लोग हुए हैरान, कहा- अब अंकिता भौजी को होगी जलन
Updated on
29-04-2025 04:54 PM
अंकिता लोखंडे तो टीवी की जानी-मानी स्टार हैं हीं। फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब उनके पति विक्की जैन, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। कोयला की खदान के व्यापारी हैं। वह भी स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं। पहले उन्हें 'बिग बॉस 17' में देखा गया था। इसके बाद वह दो सीजन से 'लाफ्टर शेफ्स' में दिखाई दे रहे हैं और अब वह गौहर खान के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। उनके नए गाने का एक पोस्टर जारी हुआ है, जिसे देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कुछ समय पहले दूरदर्शन पर आने वाले टीवी सीरीज 'फौजी 2' का ऐलान हुआ था, जिसमें गौहर खान समेत अन्य के अलावा विक्की जैन की भी झलक दिखाई दी थी। इसमें उन्होंने कर्नल संजय सिह की भूमिका निभाई थी। अंकिता लोखंडे के पति ने इससे एक्टिंग में डेब्यू किया था। अब इसके ही एक गाने की जानकारी सामने आई है। उसके पोस्टर जारी किया गया है।
विक्की जैन और गौहर खान का गाना
विक्की जैन और गौहर खान के गाने का नाम है- कहां हो तुम। इसे सिंगर जावेद अली ने गाया है और इसके बोल और म्यूजिक दिए हैं श्रेयस पौराणिक ने। इसमें गौहर मुस्कुरा रही हैं और उनके चेहरे पर विक्की ने प्यार से माथा टिकाया हुआ है। टी-सीरीज ने इस पोस्ट को जारी किया है और बताया है कि ये रोमांटिग सॉन्ग 29 अप्रैल की शाम 7 बजे रिलीज होगा। हालांकि पोस्टर को देखकर ही लोग खुश हो गए हैं। वह विक्की जैन की तारीफ कर रहे हैं
विक्की जैन के पोस्टर पर लोगों का रिएक्शन
विक्की जैन और गौहर खान का पोस्ट देख एक यूजर ने लिखा, 'अरे विक्की भइया...।' एक ने कहा, 'आखिरकार विक्की भइया का सपना पूरा हो गया। अब सारी जिंदगी अंकिता, गौहर से जलेंगी।' एक ने लिखा, 'नेपो पति।' एक ने लिखा, 'हे भगवान, विक्की भइया और गौहर।' इसके साथ उसने हंसने वाला इमोजी लगाया। कुछ तो पसंद कर रहे। मगर कुछ चुटकी ले रहे हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…