विक्की कौशल अब जुहू अपार्टमेंट के लिए 3 साल में चुकाएंगे करोड़ों रुपये, एक महीने का किराया जान दंग रह जाएंगे आप
Updated on
28-04-2025 06:47 PM
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपने जुहू, मुंबई वाले शानदार अपार्टमेंट का लीज रिन्यू कर लिया है। इसका मतलब है कि वह अगले तीन साल तक इसी घर में रहेंगे। 'छावा' स्टार इस घर के लिए हर महीने 17.01 लाख रुपये किराया अदा करेंगे। इस डील के तहत विक्की करोड़ों रुपये खर्च करने वाले हैं। आइए जानते हैं उनके नए किराए के घर का पूरा गणित।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल ने जुहू के लग्जरी प्रोजेक्ट 'राज महल' में यह अपार्टमेंट लिया है। यह अपार्टमेंट 258.48 वर्ग मीटर के कार्पेट एरिया में फैला हुआ है और इसमें तीन कार पार्किंग की सुविधा भी है। लीज डील अप्रैल 2025 में रजिस्टर्ड की गई है। डील के मुताबिक, पहले और दूसरे साल विक्की हर महीने 17.01 लाख रुपये किराया देंगे। तीसरे साल किराया बढ़कर 17.86 लाख रुपये हो जाएगा। कुल मिलाकर, तीन साल में वह करीब 6.2 करोड़ रुपये किराए के तौर पर चुकाएंगे।
विक्की कौशल ने सिक्योरिटी डिपॉजिट करवाया
इस डील के तहत विक्की ने 1.69 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी किया है। इसके अलावा उन्होंने 1.75 करोड़ रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जमा कराए हैं। बता दें, इससे पहले जुलाई 2021 में विक्की ने इसी अपार्टमेंट के लिए पांच साल का लीज साइन किया था, तब उनका किराया 8 लाख रुपये प्रति महीना था।
विक्की कौशल की फिल्म
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म 'छावा' ने धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के महज 22 दिनों में लगभग 601 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया है। अब वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…