Select Date:

विक्की कौशल के पापा की आंखें नम, स्टंटमैन राजू की मौत से सहमे शाम कौशल, रुंधे गले से कहा- जोर से रोने का मन कर रहा

Updated on 15-07-2025 12:31 PM
तमिलनाडु में डायरेक्टर पा रंजीत की फिल्म 'आर्या' की शूटिंग के दौरान जोखिम भरा स्टंट करते वक्त एक स्टंटमैन एसएम राजू की दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो भी सामने आया था, जिसे देखकर इंडस्ट्री सहम गई। कभी पर्दे पर स्टंट करने वाले विक्की कौशल के पापा शाम कौशल ने राजू की दुखद मौत पर शोक जताया है। इस बारे में बोलते वक्त उनका गला भर्रा गया और आंखें भी नम हो गईं।

स्टंट निर्देशक शाम कौशल ने स्टंटमैन राजू की मौत को लेकर NDTV से कहा, 'जब भी मुझसे कल हुई दुखद घटना के बारे में पूछा जाता है, मुझे रोने का मन करता है। मुझे जोर-जोर से रोने का मन करता है। ये हमारी पूरी फिल्म कम्युनिटी, स्टंट कम्युनिटी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।'

स्टंटमैन राजू की मौत पर क्या बोले शाम कौशल?

'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'दंगल' और 'काबिल' जैसी फिल्मों के स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने आगे कहा, 'मैं ईश्वर से विनती करता हूं कि आगे ऐसी घटनाएं कभी ना हों।' जब 0.1 प्रतिशत सुरक्षा संबंधी चिंता होती है तो पूरी टीम हर स्थिति पर बारीकी से नजर रखती है। फिर भी हादसे होते हैं। प्रोड्यूसर, एक्टर और फिल्म में शामिल सभी लोग मदद करते हैं, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं होती हैं।'

शाम कौशल ने स्टंटमैन के काम को बताया मुश्किल

शाम ने आगे कहा, 'कभी-कभी एक इंसान और एक मशीन, एक इंसान और एक जानवर का मेल होता है। स्टंटमैन का काम आसान नहीं होता है। ऐसी घटनाएं हमें अंदर तक हिला देती हैं। क्रिकेट और हॉकी जैसे खेलों में भी दुर्घटनाएं होती हैं।'

स्टंटमैन राजू की शूटिंग के दौरान मौत

इस हादसे का भयावह वीडियो भी सामने आया था, जब राजू कार को रैंप के ऊपर लेकर जाते हैं, लेकिन कार का संतुलन बिगड़ जाता है और वो हवा में उछल जाती है। गाड़ी कई बार पलटी और उसका आगे का हिस्सा जमीन से जोर से टकराया। कुछ सेकेंड तक तो टीम वालों को समझ नहीं आया कि ये एक हादसा है। उन्हें लगा कि ये स्टंट है। पर कुछ ही पल में ये भयावह मंजर सबके सामने था। राजू को कार से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्टंटमैन एसएम राजू की मौत, मदद को आगे आए एक्टर विशाल

एक्टर एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वो राजू के परिवार की ताउम्र मदद करेंगे। उन्होंने राजू की मौत पर दुख व्यक्त किया और परिवार को इस मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए भगवान से प्रार्थना भी की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.