श्रीलंका पर जीत मोहम्मद रिजवान के सिर चढ़ी खुलेआम हमास के सपोर्ट में लिखी ये बातें
Updated on
11-10-2023 02:22 PM
नई दिल्ली: एक ओर जहां हमास के दिल दहला देने वाले हमले के बाद इजरायल गुस्से से बेकाबू है और चुन-चुनकर बदला ले रहा है तो दूसरी ओर दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जो आतंकी संगठन हमास का समर्थन कर रहे हैं। उनमें से एक पाकिस्तान भी है। अब जब मोहम्मद रिजवान ने वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में मदद की तो सोशल मीडिया पर इस जीत को गाजा में बसे फिलिस्तीनी लोगों को डेडिकेट किया। रिजवान ने एक्स डॉट कॉम पर खुलकर समर्थन करते हुए एक मेसेज लिखा है, जो वायरल हो रहा है।
क्रिकेट मैदान पर नमाज अता करने वाले रिजवान ने लिखा- यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय। अद्भुत आतिथ्य और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं। बता दें कि हाल ही में हमास के आतंकवादियों ने इजरायल में घुसकर कोहराम मचाया था। उसके लड़ाकों ने सैकड़ों लोगों का कत्ल किया।
इसके बाद इजरायल लगातार गाजा पर हमला कर रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुलकर जंग का ऐलान किया है। इस जंग में अमेरिका, ब्रिटेन और भारत सहित कई बड़े देशों ने उसके लिए समर्थन जताया है। दूसरी ओर, भारत में विश्व कप खेल रही पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज की ट्विटर पर पोस्ट की गईं ये लाइनें खेल को अलग ही रूप देते दिख रही हैं।
मोहम्मद रिजवान के पोस्ट पर तमाम लोगों ने कॉमेंट किए हैं। एक YASIR SADAM नाम के यूजर लिखा- फाइनल एक आदर्श व्यक्ति ने बिल्कुल सही ट्वीट किया। पाकिस्तान को भारत में हर जीत पर फिलिस्तीन का झंडा लहराना चाहिए। इसी तरह पाकिस्तान से कई कॉमेंट किए गए हैं। दूसरी ओर, ढेरों लोगों ने रिजवान के इस पोस्ट की निंदा की है। खासकर भारतीय क्रिकेट फैंस ने इजरायल के साथ खड़े होने के मेसेज के साथ रिजवान को लताड़ लगाई है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…