विजय माल्या ने RCB को खास अंदाज में दी बधाई, IPL शुरू होने से पहले लिखी ये बात
Updated on
28-03-2026 12:01 PM
नई दिल्ली: आज यानी कि 28 मार्च 2026 को आईपीएल के 19वें सीजन का बिगुल बजने जा रहा है। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खिताबी रक्षा के अभियान की शुरुआत करेगी। इस ऐतिहासिक मुकाबले से पहले पूर्व मालिक विजय माल्या के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है।
विजय माल्या का भावुक संदेश
विजय माल्या ने अपनी पूर्व टीम के लिए कन्नड़ और अंग्रेजी में एक संदेश शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'बेंगलुरु के हमारे शेरों... नम्मा सिंहगुलु... आईपीएल चैंपियंस के लिए दिन आ गया है। गुड लक और प्ले बोल्ड... धैर्य से खेलें (Dhairyadinda atavadi)।' माल्या के इस ट्वीट पर फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'प्ले बोल्ड, विन बिग', वहीं दूसरे ने कहा, 'नम्मा आरसीबी, यह आपका पल है!'
450 करोड़ से 16,500 करोड़ तक का सफर
दो दिन पहले माल्या ने आरसीबी के नए मालिकाना हक में बदलाव पर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने याद दिलाया कि 2008 में जब उन्होंने 450 करोड़ रुपये में यह फ्रेंचाइजी खरीदी थी, तब लोगों ने इसे उनका पागलपन बताया था। माल्या ने गर्व से कहा कि आज उनकी उस निवेश की वैल्यू 16,500 करोड़ रुपये ($1.78 बिलियन) हो गई है। उन्होंने विराट कोहली को चुनने की यादों को साझा करते हुए कहा कि आरसीबी हमेशा उनके डीएनए का हिस्सा रहेगी।
कौन हैं RCB के नए मालिक?
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के साथ रणनीतिक समीक्षा के बाद, आरसीबी अब एक बड़े कंसोर्टियम के हाथों में चली गई है। इस ग्रुप में आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन शामिल हैं। आर्यमान विक्रम बिड़ला को फ्रेंचाइजी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि सत्यान गजवानी (टाइम्स ग्रुप) वाइस-चेयरमैन की भूमिका में होंगे। यह सौदा आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा सौदा माना जा रहा है।
डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर आरसीबी की चुनौती
पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में आरसीबी ने 18 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीता था। उस फाइनल में विराट कोहली के 43 रनों और क्रुणाल पांड्या के शानदार स्पेल (2/17) ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। आज रात 7:30 बजे, जब रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम मैदान पर उतरेगी, तो करोड़ों फैंस की उम्मीदें एक बार फिर कप बरकरार रखने पर होंगी।
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…