श्रीनिवासन श्रीधर की आई प्रतिक्रिया
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड सदस्य के रूप में अपनी नियुक्ति पर श्रीनिवासन श्रीधर ने कहा, 'मैं अपनी व्यापक बैंकिंग विशेषज्ञता का इस्तेमाल बैंक की अनुपालन सेवाओं की सीमा का विस्तार करने के लिए समर्पित हूं। यह सुनिश्चित करना मेरा लक्ष्य है कि पीपीबीएल एक आदर्श बैंक बन जाए।'कंपनी ने कहा, 'ओसीएल अपने नॉमिनी को हटाकर सिर्फ स्वतंत्र और कार्यकारी निदेशकों वाले बोर्ड को चुनने के पीपीबीएल के कदम का समर्थन करती है।' फाइलिंग में इस बात का अलग से जिक्र है कि विजय शेखर शर्मा ने भी इस बदलाव को अमल में लाने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।
