Select Date:

जिंदा हैं विक्रम गोखले, बेटी का बयान- ‘हालत अब भी नाजुक, लेकिन निधन नहीं हुआ’

Updated on 24-11-2022 04:27 PM

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) को लेकर बीती रात से ही खबरें आ रही हैं कि उन्होंने 82 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन कुछ ही देर पहले दिग्गज अभिनेता की बेटी का बयान सामने आया है कि वो जिंदा हैं हालांकि उनकी हालत नाजुक है। इस खबर के सामने आने से सिनेमा के लोगों और विक्रम के परिजन- दोस्तों को एक राहत भरी सांस मिली है।

जिंदा हैं विक्रम गोखले
 करीब दो घंटे पहले (3.18 am) एक ट्वीट किया, जिस ने सभी को हैरान कर दिया लेकिन साथ ही साथ खुशी का अहसास भी दिया। एएनआई ने ट्वीट में विक्रम गोखले की बेटी का बयान जारी करते हुए बताया है कि दिग्गज अभिनेता जिंदा हैं। ट्वीट में लिखा है कि विक्रम गोखले की बेटी ने कहा, 'विक्रम गोखले की हालत नाजुक है और अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं, उनका निधन नहीं हुआ है। उनके लिए प्रार्थना करते रहें।'
 
सेलेब्स और फैन्स ने दी श्रद्धांजलि
बता दें कि बीती रात से ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैन्स तक विक्रम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रितेश देशमुख, अली गोनी, अजय देवगन, मधुर भंडारकर सहित कई सितारों ने विक्रम को श्रद्धांजलि दी है। वहीं ट्विटर पर भी विक्रम गोखले ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि ANI के ट्वीट के मुताबिक विक्रम जिंदा हैं लेकिन उनकी हालत नाजुक है।

विक्रम गोखले का सिनेमाई करियर
गौरतलब है कि विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म परवाना से डेब्यू किया था। अपने 40 साल के करियर में विक्रम गोखले ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था। जिन में  मिशन मंगल, हिचकी, अय्यारी, बैंग बैंग, दे दना दन, भूल भुलैया, अमिताभ बच्चन के साथ अग्निपथ, सलमान खान- ऐश्वर्या राय- अजय देवगन के साथ हम दिल दे चुके सनम आदि शामिल हैं। साल 2010 में विक्रम ने मराठी फिल्म अनुमति के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब भी जीता था। वहीं मराठी फिल्म आघात से बतौर निर्देशक भी उन्होंने डेब्यू किया था। बता दें कि आखिरी बार विक्रम गोखले, शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी के साथ फिल्म निकम्मा में नजर आए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.