Select Date:

ग्रामीणों ने किया पांच एकड़ जमीन देने वाले करतार सिंह का सम्मान

Updated on 23-02-2023 06:26 PM

मुलताई क्षेत्र के खड़कवार में एक किसान ने अपनी पूरी जमीन ग्राम पंचायत को दान कर दी। अब इस 2 एकड़ जमीन पर आंगनवाड़ी, निर्मल नीर व पंचायत भवन सहित बच्चों को खेलने के लिए मैदान बनाया जाएगा। इसके पहले भी किसान ने 3 एकड़ भूमि ग्राम पंचायत को दान की थी। इस निर्णय को लेकर उन्होंने कहा कि मेरी जमीन गांव व बच्चों के काम आए इससे अच्छी बात और क्या होगी।

खड़कवार निवासी करतार सिंह (52) की पत्नी का देहांत सालों पहले हो चुका है। एक संतान भी थी, उसका भी स्वर्गवास हो गया। करतार सिंह अकेले रहते हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी जमीन गांव वालों के काम आए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। इसी जब मुझे पता चला कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आंगनबाड़ी, खेल मैदान सहित अन्य सरकारी भवन के लिए जमीन की जरूरत है, तो उन्होंने अपनी जमीन दान कर दी।

पांच एकड़ जमीन दान की

उन्होंने बताया कि गांव के बच्चे को खेलने के लिए मैदान नहीं है, वही आंगनवाड़ी भवन बनाने के लिए जगह नहीं है। उनके पास जमीन पड़ी हुई है तो वह गांव वालों के काम आ जाएगी। दीपक नरवरे ने बताया कि करतार सिंह ने सालों पहले 3 एकड़ भूमि और दान की थी। अभी उनके पास 2 एकड़ जमीन बची थी। वह भी उन्होंने ग्राम पंचायत को दान कर दी है।

गांव वालों ने किया करतार सिंह का

करतार सिंह द्वारा जमीन दान करने पर गांव वालों ने उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। गांव वालों का कहना है कि लोग एक इंच जमीन के लिए खून बहा देते हैं। करतार सिंह ने अपनी सारी जमीन ग्राम पंचायत को दान दे दी है। इसलिए उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। करतार सिंह ने कहा कि आगे भी गांव वालों के कोई काम आ सके तो यह उनके लिए बड़ी बात होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.